LOADING...
अपूर्व लाखिया की फिल्म में चित्रांगदा सिंह की एंट्री, सलमान खान के साथ जमेगी जोड़ी
अपूर्व लाखिया की फिल्म में चित्रांगदा सिंह की एंट्री (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@chitrangda)

अपूर्व लाखिया की फिल्म में चित्रांगदा सिंह की एंट्री, सलमान खान के साथ जमेगी जोड़ी

Jun 17, 2025
04:21 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सलमान खान पिछली बार फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे, जिसे समीक्षकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह मुंह के बल गिरी। अब सलमान जल्द ही अपूर्व लाखिया की फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी कहानी साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। सलमान इस फिल्म में कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। अब सलमान की फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की एंट्री हो चुकी है।

रिपोर्ट

बेहद उत्साहित हैं चित्रांगदा

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपूर्व की फिल्म में सलमान की जोड़ी चित्रांगदा के साथ बनी है। वह पहली बार सलमान के साथ काम करने के लिए लेकर उत्साहित हैं। यह पहला मौका है, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग जुलाई, 2025 में शुरू हो जाएगी। कहा जा रहा है कि चित्रांगदा भी जल्द अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है।

करियर

इन फिल्म में नजर आ चुकी हैं चित्रांगदा

चित्रांगदा ने साल 2005 में आई फिल्म 'हजारों ख़्वाहिशें ऐसी' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसमें चित्रांगदा के साथ केके मेनन और राम कपूर नजर आए थे। इसके अलावा चित्रांगदा ने 'ये साली जिंदगी', 'इनकार' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। गौरतलब है कि चित्रांगदा को इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा जा रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।