चिरंजीवी करेंगे OTT टॉक शो 'मेगावर्स' की मेजबानी, जानें कब और कहां देखें
चिरंजीवी अब OTT की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनका पहला टॉक शो 'मेगावर्स' नेटफ्लिक्स के लिए बन रहा है।
इसकी शूटिंग 27 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। पहले एपिसोड में दर्शकों के पसंदीदा कलाकार ब्रह्मानंदम, सुनील और सत्या नजर आ सकते हैं।
जिन लोगों को चिरंजीवी का 'मीलो एवरू कोटेश्वरूडु' (जो तेलुगु का 'कौन बनेगा करोड़पति' है) होस्ट करना याद है, उनके लिए यह सुपरस्टार का एक बिल्कुल नया अंदाज होगा।
नंदमुरी और जगपति ने भी अपनाए टॉक शो
चिरंजीवी का यह कदम एक बढ़ते हुए ट्रेंड का हिस्सा है। दरअसल, तेलुगु फिल्मों के बड़े सितारे अब टॉक शो में आकर नए तरीकों से अपने फैंस से जुड़ रहे हैं।
नंदमुरी बालकृष्ण का 'अनस्टॉपेबल' और जगपति बाबू का 'जयाम्मा निश्चयम्मु रा विद जगपति' पहले ही इस फॉर्मेट में आ चुके हैं।
इन शोज में वह एक्टर्स और दूसरी जानी-मानी हस्तियों से बातचीत करते हैं। हालांकि, चिरंजीवी फिल्मों से दूरी नहीं बना रहे हैं। उनकी 'काका' और 'विश्वम्भरा' जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।