AI के दुरुपयोग के खिलाफ चिरंजीवी का बड़ा कदम, केंद्रीय मंत्रालय को सौंपा ज्ञापन
क्या है खबर?
तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने AI के गलत इस्तेमाल, अश्लील और डीपफेक सामग्री के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी। शाह की सलाह के बाद, सोमवार को अभिनेता ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात की और AI के गलत इस्तेमाल और उससे जुड़े मामलों पर एक मेमो (ज्ञापन) सौंपा है। चिरंजीवी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।
मांग
AI के खिलाफ सुरक्षा उपायों की उठाई मांग
चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ मेरी हालिया मुलाकात के बाद और उनकी सलाह के अनुसार, मैंने केंद्रीय मंत्री श्री किशन रेड्डी गारू को केंद्रीय गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नाम एक मेमो सौंपा है, जिसमें AI के गलत इस्तेमाल, डीपफेक और डिजिटल नकल के खिलाफ मजबूत सुरक्षा उपायों की मांग की गई है।'
उन्होंने इन चिंताओं को आगे बढ़ाने के उनके आश्वासन के लिए मंत्री का आभार जताया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Following my recent meeting with Hon’ble Union Home Minister Shri @AmitShah ji and as advised by him, I have submitted a memorandum to Union Minister Shri @kishanreddybjp garu, addressed to the Union Home Ministry and the Ministry of Information & Broadcasting, seeking stronger… pic.twitter.com/R2VjPufBgR
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 16, 2026
सुरक्षा
'क्रिएटिविटी बढ़े, लेकिन गरिमा खत्म नहीं हो'
अभिनेता ने आगे लिखा, 'कलाकारों की गरिमा, पहचान और क्रिएटिव अधिकारों की रक्षा करना, हर नागरिक की सुरक्षा के साथ, एक साझा जिम्मेदारी है। टेक्नोलॉजी को क्रिएटिविटी को बढ़ाना चाहिए, गरिमा को खत्म नहीं करना चाहिए। डिजिटल दुर्व्यवहार के खिलाफ एकजुट हों।'
इससे पहले, रश्मिका मंदाना, रुक्मिणी वसंत, श्रीलीला, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे भी डीपफेक सामग्री के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।
सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 20' में AI दुरुपयोग की निंदा की थी।