Page Loader
सुपरस्टार चिरंजीवी को मिला पद्म विभूषण पुरस्कार, सामने आया वीडियो
चिरंजीवी को मिला पद्म विभूषण पुरस्कार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@chiranjeevikonidela)

सुपरस्टार चिरंजीवी को मिला पद्म विभूषण पुरस्कार, सामने आया वीडियो

May 09, 2024
07:50 pm

क्या है खबर?

इसी साल 25 जनवरी को भारत सरकार ने पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं के नामों की सूची की घोषणा की थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम भी शामिल था। आज (9 मई) को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में चिरंजीवी को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सिनेमा की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए मिला है। यह पुरस्कार भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

चिरंजीवी

कार्यक्रम में मौजूद रहे राम चरण

चिरंजीवी का हौसला बढ़ाने के लिए उनके बेटे-अभिनेता राम चरण और बहू उपासना कोनिडेला इस कार्यक्रम में मौजूद थे। अभिनेता की पत्नी सुरेखा गारू ने भी इस कार्यक्रम में शोभा बढ़ाई। पद्म विभूषण पुरस्कार को स्वीकार करते हुए चिरंजीवी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में राम चरण की झलक दिखी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो