Page Loader
चिरंजीवी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मनाया पोंगल का त्योहार, देखिए तस्वीरें 
चिरंजीवी ने प्रधानमंत्री के साथ मनाया पोंगल का त्योहार (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

चिरंजीवी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मनाया पोंगल का त्योहार, देखिए तस्वीरें 

Jan 14, 2025
11:44 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी ने आज यानी 14 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पोंगल का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस समारोह का आयोजन केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के आवास पर रखा गया था, जिसमें बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी शामिल हुईं। अब मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पोंगल उत्सव की झलकियां साझा की हैं, जिसमें चिंरजीवी भी दिख रहे हैं।

नोट

चिरंजीवी ने दी पोंगल की बधाई

मोदी ने लिखा, 'अपने मंत्रिमंडल सहयोगी श्री जी. किशन रेड्डी गारू के निवास पर संक्रांति और पोंगल समारोह में शामिल हुआ। एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा। पूरे भारत में लोग संक्रांति और पोंगल को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। सभी को खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्ध फसल के मौसम की बधाई। संक्रांति और पोंगल की ढेर सारी शुभकामनाएं।' चिरंजीवी ने भी एक नोट साझा कर अपने प्रशंसकों के पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें