NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / चिरंजीवी बने 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', IFFI समारोह में हुए सम्मानित
    मनोरंजन

    चिरंजीवी बने 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', IFFI समारोह में हुए सम्मानित

    चिरंजीवी बने 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', IFFI समारोह में हुए सम्मानित
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 21, 2022, 01:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चिरंजीवी बने 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', IFFI समारोह में हुए सम्मानित
    चिरंजीवी को 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया

    साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने ना सिर्फ दक्षिण भारतीय सिनेमा, बल्कि बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। अपने लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब चिंरजीवी को गोवा में चल रहे 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस खबर से उनके प्रशंसक भी फूले नहीं समा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

    'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' बनने पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर चिरंजीवी की एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'एक एक्टर, डांसर और निर्माता के रूप में चिरंजीवी जी ने 150 से ज्यादा फिल्मों में किया। उनका चार दशकों का एक शानदार करियर रहा है। वह तेलुगु सिनेमा में बेहद लोकप्रिय हैं और अपने दिल छू लेने वाले अद्भुत प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। बधाई चिरंजीवी।'

    मंत्री अनुराग ने चिरंजीवी को दी बधाई

    INDIAN FILM PERSONALITY @IFFIGoa

    Sh Chiranjeevi Ji has had an illustrious career spanning almost four decades, w/ over 150 films as an actor, dancer producer.

    He is immensely popular in Telegu Cinema w/ incredible performances touching hearts!

    Congratulations @KChiruTweets! pic.twitter.com/ZIk0PvhzHX

    — Anurag Thakur (@ianuragthakur) November 20, 2022

    न्यूजबाइट्स प्लस

    1952 में शुरू हुआ IFFI एशिया का सबसे बड़ा फिल्म समारोह है। 20 नवंबर से शुरू हुआ IFFI 28 नवंबर तक चलेगा। समारोह में इस बार 79 देशों से 280 फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का प्रीमियर किया जाएगा।

    1978 में चिरंजीवी ने की अपने अभिनय करियर की शुरुआत

    चिरंजीवी ने 1978 में आई तेलुगु फिल्म 'पुनाधिरल्लू' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी तेलुगु फिल्मों में काम किया। पिछले चार दशक से वह सिनेमा में सक्रिय हैं। चिरंजीवी को सिनेमा जगत में बेहतरीन योगदान के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण, आंध्र प्रदेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान रघुपति वेंकैया पुरस्कार, 10 फिल्मफेयर और चार नंदी पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

    राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं चिरंजीवी

    चिरंजीवी ने ना सिर्फ अभिनय की दुनिया, बल्कि राजनीति जगत में भी अपना लोहा मनवाया है। वह नेतागिरी में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। 2008 में चिरंजीवी ने प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी, जिसने 2009 में आंध्र प्रदेश के चुनाव में भाग लिया था। उनकी पार्टी ने 294 में से 18 सीटें जीती थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कर दिया था। 2011 में चिरंजीवी को पर्यटन मंत्री भी बनाया गया था।

    इन दो फिल्मों का इंतजार कर रहे चिरंजीवी

    चिरंजीवी इन दिनों अपनी दो फिल्में 'भोला शंकर' और 'वॉल्टर बिलैया' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'भोला शंकर' 2015 में आई तमिल फिल्म 'वेदालम' का तेलुगु रीमेक है, वहीं 'वॉल्टर बिलैया' में उनके साथ रवि तेजा और श्रुति हासन भी नजर आएंगी। चिरंजीवी पिछली बार फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आए थे, जिसमें सलमान खान भी नजर आए थे। इससे पहले चिरंजीवी ने बेटे राम चरण के साथ फिल्म 'आचार्या' में काम किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
    चिरंजीवी

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के बाद ऋतिक की एंट्री! ऋतिक रोशन
    'पठान' से पहले गणतंत्र दिवस पर शानदार कमाई करने वालीं बॉलीवुड फिल्में पठान फिल्म
    होंडा तैयार कर रही एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, अगले साल भारत में देगा दस्तक होंडा मोटर कंपनी
    गणतंत्र दिवस पर इन 5 जगहों का करें रुख, चढ़ जाएगा देशभक्ति का रंग गणतंत्र दिवस

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    बिग बॉस 16: टीना दत्ता की चमकी किस्मत, हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट बॉलीवुड समाचार
    रश्मिका मंदाना को याद आया बचपन, बोलीं- खुद को कमरे में बंद कर घंटों रोती थी रश्मिका मंदाना
    तेलुगू अभिनेता सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर  आत्महत्या
    थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' ने 11 दिनों में पार किया 250 करोड़ रुपये का आकंड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया

    'द कश्मीर फाइल्स' विवाद: नदव लैपिड के बयान का जूरी के तीन सदस्यों ने किया समर्थन द कश्मीर फाइल्स
    'द कश्मीर फाइल्स' विवाद: मैं फिल्ममेकर नदव लैपिड को गोली मार देता- अशोक पंडित द कश्मीर फाइल्स
    IFFI 2022: 'आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, चिरंजीवी को किया गया सम्मानित चिरंजीवी
    द कश्मीर फाइल्स: IFFI इंडिया के जूरी हेड के बयान पर बढ़ा विवाद, जानिए पूरा मामला द कश्मीर फाइल्स

    चिरंजीवी

    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    चिरंजीवी, सलमान खान की 'गॉडफादर' नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी प्रसारित सलमान खान
    'गॉडफादर' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, चिरंजीवी के साथ एक्शन अवतार में दिखे सलमान खान सलमान खान
    सलमान खान ने 'गॉडफादर' के लिए नहीं ली कोई फीस, चिरंजीवी ने की पुष्टि सलमान खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023