NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशक ने आरोपों का किया खंडन
    अगली खबर
    कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशक ने आरोपों का किया खंडन
    कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशन पान नलिन ने कही ये बात

    कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशक ने आरोपों का किया खंडन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 25, 2022
    07:29 pm

    क्या है खबर?

    जब से ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से नॉमिनेट किया गया है, तभी से एक विवाद ने जन्म ले लिया है।

    कई लोगों का मानना है कि 'छेल्लो शो' इटैलियन फिल्म 'सिनेमा पैराडिसो' की कॉपी है।

    अब फिल्म के निर्देशक पान नलिन ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के कॉपी होने के आरोपों का सिरे से खंडन किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    फिल्ममेकर पान नलिन ने ट्वीट कर रखा अपना पक्ष

    फिल्ममेकर पान ने आज ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए अपना पक्ष रखा। हालांकि, उनका ट्वीट अब डिलीट हो चुका है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में 'छेल्लो शो' और 'सिनेमा पैराडिसो' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, 'कॉपी? दूसरे के काम की नकल? प्रेरित होना? ऑरिजनल? 14 अक्टूबर, 2022 को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में खुद से जानें। लोगों को फैसला करने के लिए छोड़ दें।'

    जानकारी

    14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'छेल्लो शो'

    अब तक 'छेल्लो शो' भारतीय सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई थी। अब फिल्म 14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रॉय कपूर फिल्म्स ने डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में यह फिल्म खरीदी है।

    प्रतिक्रिया

    'छेल्लो शो' प्रेरित हो सकती है, लेकिन यह कॉपी नहीं है- FFI अध्यक्ष

    फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 'छेल्लो शो' के कॉपी होने को नकार दिया है। FFI के अध्यक्ष TP अग्रवाल ने FWICE के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

    उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को कहा, "FFI 100 फीसदी सही है, क्योंकि यह 17 जूरी सदस्यों का निर्णय था। जब हमने उन्हें फिल्म दिखाई, तो मैंने फिल्म नहीं देखी, क्योंकि अध्यक्ष के रूप में मुझे फिल्म नहीं देखनी होती है। यह उससे प्रेरित हो सकती है, लेकिन यह कॉपी नहीं है।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'सिनेमा पैराडिसो' 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने विदेशी भाषा की सर्वशेष्ठ फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता था। फिल्म ने BAFTA पुरस्कार पर भी कब्जा जमाया था।

    आपत्ति

    FWICE ने फिल्म के चयन पर उठाया था सवाल

    फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ऑस्कर के लिए इस फिल्म के चयन पर सवाल उठाया था। FWICE का कहना है कि यह भारतीय फिल्म नहीं है।

    FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने ईटाइम्स को कहा था, "यह एक भारतीय फिल्म नहीं है और इसके चयन की प्रक्रिया भी सही नहीं है। 'RRR' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी कई भारतीय फिल्में थीं, लेकिन जूरी ने एक विदेशी फिल्म को चुना, जिसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने खरीदा है।"

    विरोध

    अशोक पंडित ने 'छेल्लो शो' के कॉपी होने का किया था दावा

    ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री के रूप में चुने जाने के बाद 'छेल्लो शो' का फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी विरोध किया था। उन्होंने फिल्म के कॉपी होने का दावा किया था।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि कि 'छेल्लो शो', 'सिनेमा पैराडिसो' की कॉपी है।

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'FFI ने फिल्म चुनने में फिर गलती कर दी। बेसिक रूल ऑरिजनैलिटी होता है, जिसे अनदेखा किया गया, कॉपी होने की वजह से फिल्म रिजेक्ट हो जाएगी।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए अशोक पंडित का पोस्ट

    The jury of #FFI falters once again. Selects the film #ChhelloShow as India’s Oscar entry, which is a copy of #CinemaParadiso.
    The basic rule of originality has been overlooked and the film will be rejected only because it’s a copy. Another opportunity lost.@ianuragthakur pic.twitter.com/5bna6RZ5C1

    — Ashoke Pandit (@ashokepandit) September 20, 2022

    कहानी

    कुछ ऐसी है 'छेल्लो शो' की कहानी

    'छेल्लो शो' (लास्ट फिल्म शो) को भारत की ओर से 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दावेदारी के लिए चुना गया है।

    फिल्म एक चाय बेचने वाले बच्चे के सपनों की कहानी है। इसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है।

    पिछले साल आई इस फिल्म का निर्देशन पान नलिन ने किया था। भविन राबरी, रिचा मीना और भावेश श्रीमली जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    छेल्लो शो फिल्म

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर अवॉर्ड्स पर भी पड़ा कोरोना वायरस का प्रभाव, अप्रैल 2021 तक टली सेरेमनी हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित हॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: पांच मौके जब प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम बॉलीवुड समाचार

    छेल्लो शो फिल्म

    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    'RRR' से पहले इन फिल्मों को ऑस्कर के लिए न भेजने पर हुई FFI की आलोचना ऑस्कर पुरस्कार
    विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025