LOADING...
'छावा' रिव्यू: छत्रपति संभाजी महाराज बन छाए विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना को देख क्या बोले लोग?
छत्रपति संभाजी महाराज बन छाए विक्की कौशल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

'छावा' रिव्यू: छत्रपति संभाजी महाराज बन छाए विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना को देख क्या बोले लोग?

Feb 14, 2025
02:36 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित फिल्म 'छावा' ने आज यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा दिया है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई थी, प्रशंसकों इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार अब खत्म हो गया है। फिल्म को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अधिकांश प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हैं। आइए जानते हैं क्या कह रही है जनता।

कहानी

देखने को मिला विक्की का नया अवतार  

'छावा' में महान छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को दिखाया गया है। फिल्म में मुगल तानाशाह औरंगजेब के खिलाफ मराठा साम्राज्य की रक्षा के लिए उनके वीर संघर्ष को दर्शाया गया है। छत्रपति संभाजी महाराज बन विक्की पर्दे पर छा गए हैं। एक ने लिखा, 'फिर छा गए विक्की। क्या जबरदस्त एंट्री है।' एक अन्य लिखते हैं, 'विक्की का अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय। बिल्कुल नया अवतार दिखा। मैं दंग रह गया हूं।'

ट्विटर पोस्ट

विक्की कौशल की अदाकारी के मुरीद हुए लोग

प्रदर्शन

लोगों ने दी फिल्म देखने की सलाह

एक यूजर ने विक्की को इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बताया। उन्होंने लिखा, 'विक्की कौशल इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं। 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी या नहीं, यह तो मैं नहीं जानता लेकिन विक्की ने अपने अभिनय से सबको चौंका दिया है।' एक लिखते हैं, 'एक शानदार फिल्म, जिसे जरूर देखना चाहिए। फिल्म अच्छी तरह से बनाई गई है। विक्की ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह फिल्म उनके करियर को और आगे ले जाएगी।'

ट्विटर पोस्ट

विक्की ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया

 कहानी

समय कहां निकल गया पता नहीं चला- यूजर

कुछ लोग फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को दूसरा भाग पसंद आ रहा है। एक ने लिखा, 'आज सुबह पहला शो देखा। मान गया भाई क्या फिल्म बनाई है। अद्धभुत एक्शन, ड्रामा, इमोशन, धैर्य और राष्ट्रभक्ति से भरपूर है। 'छावा' की कहानी इतनी जबरदस् है कि 2 घंटे 35 मिनट कब निकले गए पता ही नहीं चला।' एक लिखते हैं, ' क्लाइमेक्स जबरदस्त है। 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।'

ट्विटर पोस्ट

लोगों ने फिल्म को बताया ब्लॉबस्टर

निर्देशक

सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करती है फिल्म 

'छावा' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो विक्की की पिछली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के निर्देशक थे। प्रशंसक लक्ष्मण की भी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'इस फिल्म को सुपर डुपर हिट होना चाहिए। विक्की ने फिल्म में बहुत धमाकेदार काम किया है।' एक लिखते हैं, 'फिल्म में विक्की चमक रहे हैं। लक्ष्मण उतेकर को भी सलाम। यह आपको पूरे वक्त सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करती है।'

ट्विटर पोस्ट

क्लाइमेक्स की तारीफ कर रहे लोग

जानकारी

रश्मिका मंदाना ने जीता दिल

विक्की की जोड़ी रश्मिका के साथ बनी है। उनकी अदाकारी की तारीफ हो रही है। वह अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहीं। एक लिखते हैं, 'पूजा हेगड़े का काम भी बहुत बढ़िया है। उन्होंने अपने उच्चारण पर कड़ी मेहनत की है।'