1 या 2 नहीं, ये अभिनेता निभाएगा नितेश तिवारी की 'रामायण' में 7 किरदार
चेतन हंसराज आगामी 'रामायण' फिल्म में एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इसमें वे सिर्फ एक नहीं, बल्कि 7 किरदारों में नजर आएंगे।
इनमें रावण के नाना राजा माली भी शामिल हैं। मोशन-कैप्चर टेक्नोलॉजी की मदद से वे रावण के एक भाई और एक राक्षस के रूप में भी दिखेंगे।
यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई गई है और दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आईमैक्स विजुअल्स पर चेतन का जवाब आया सामने
चेतन ने बताया कि उनका मुख्य किरदार राजा माली इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यश के साथ उनके सीन कमाल के हैं।
यश स्क्रीन पर जबरदस्त लगते हैं और ये दोनों किरदार एक-दूसरे के पूरक हैं। चेतन ने इसे अपने लिए एक बड़ा मौका बताया। हालांकि, फिल्म की शूटिंग आसान नहीं थी।
उन्हें अपने किरदार में ढलने में करीब 3 घंटे लगते थे और मेकअप हटाने में करीब एक घंटा। फिल्म के ट्रेलर की आलोचना पर चेतन ने कहा कि ये विजुअल्स आईमैक्स स्क्रीन के लिए ही बनाए गए हैं, ताकि उनका पूरा असर दिखे।
फिल्म की स्टार कास्ट में रणबीर कपूर, यश और साईं पल्लवी शामिल हैं। फिल्म का दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 को रिलीज होगा।