चेन्नई पुलिस का विजय की 'जन नायकन' पर सख्त एक्शन, 'A' सर्टिफिकेट के चलते रोका शो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की नई फिल्म 'जन नायकन' चेन्नई में विवादों में घिर गई है। हुआ यूं कि पुलिस ने PVR एम्पा मॉल में फिल्म का सुबह का शो रोक दिया।
दरअसल, पुलिस ने देखा कि सिनेमा हॉल में कुछ बच्चे भी फिल्म देख रहे थे, जबकि फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है। इसका सीधा मतलब है कि सिर्फ वयस्कों को ही यह फिल्म देखने की इजाजत है।
पुलिस ने नाबालिग बच्चों के साथ आए माता-पिता से बाहर जाने को कहा और उन्हें टिकट के पैसे भी वापस कर दिए गए। करीब एक घंटे बाद फिल्म फिर से शुरू हो पाई।
CBFC ने 'जन नायकन' को 'A' सर्टिफिकेट दिया
ठीक इसी तरह की घटना PVR ग्रैंड मॉल में भी हुई, जहां फिल्म के अन्य शो को भी बीच में रोकना पड़ा। एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' मुख्यमंत्री विजय की राजनीति में पूरी तरह जाने से पहले की आखिरी फिल्म है।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हो रही है। हालांकि, 23 जुलाई को रिलीज होने से पहले ही इसकी एचडी लीक हो गई थी।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इस फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिया है, जिसके लिए फिल्म से कुछ हिंसक दृश्य और राजनीतिक रेफरेंस हटाने पड़े थे।
इसका साफ मतलब है कि मल्टीप्लेक्स में सिर्फ वयस्क ही इस फिल्म को देख सकते हैं। चेन्नई में इस नियम का पालन छोटे शहरों के मुकाबले कहीं ज्यादा सख्ती से कराया जा रहा है।