बॉक्स ऑफिस पर 'चेन्नई लव स्टोरी' का जलवा, फिल्म देखने सिनेमाघरों में उमड़ रही भारी भीड़
मनोरंजन
किरण अब्बावरम और गौरी प्रिया की तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चेन्नई लव स्टोरी' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने रिलीज के महज 9 दिनों में ही दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। अपने दूसरे वीकेंड में चल रही इस फिल्म के कारोबार में तेजी देखी जा रही है और 9वें दिन के बाद से सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
'चेन्नई लव स्टोरी' ने भारत में कमाए इतने करोड़
रिलीज के 5वें दिन फिल्म ने भारत में 2 करोड़ रुपये कमाए, जो शुक्रवार के मुकाबले करीब 33 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही देश में फिल्म की कुल कमाई 30.5 करोड़ रुपये हो गई है।
विदेशी बाजार में 15 लाख रुपये के योगदान के बाद फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 41.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म को सबसे ज्यादा देखा गया, जबकि कर्नाटक और तमिलनाडु से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।