LOADING...
राम चरण की इन फिल्मों पर खूब हुई नोटों की बारिश, अब 'पेड्‌डी' पर टिकी नजर
राम चरण की सबसे कमाऊ फिल्में

राम चरण की इन फिल्मों पर खूब हुई नोटों की बारिश, अब 'पेड्‌डी' पर टिकी नजर

May 18, 2026
07:39 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण इन दिनों आगामी फिल्म 'पेड्‌डी' को लेकर जबरदस्त चर्चाएं बटोर रहे हैं। 18 मई को निर्माताओं ने 'पेड्‌डी' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे देखकर लोगों का उत्साह चरम पर है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी। उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया आयाम स्थापति करेगी। इससे पहले, अभिनेता की पिछले कुछ सालों में आईं सबसे कमाऊ फिल्मों पर डालते हैं एक नजर।

#1

'RRR'

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'RRR' 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें राम के साथ जूनियर एनटीआर मुख्य किरदार में थे। आलिया भट्‌ट और अजय देवगन भी इसका हिस्सा बने। IMDb के अनुसार, करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,288 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। खासतौर पर फिल्म का गाना 'नाटू नाटू' जबरदस्त हिट साबित हुआ और इसे ऑस्कर तक मिला। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स और ZEE5 पर उपलब्ध है।

#2 & #3

'गेम चेंजर' और 'रंगास्थलम'

जनवरी, 2025 में आई फिल्म 'गेम चेंजर' भी ZEE5 पर मौजूद है। इस फिल्म में राम के साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आई हैं। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म ने 195.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। उनकी अन्य कमाऊ फिल्म में 'रंगास्थलम' भी शामिल है, जिसमें राम ने चिट्टी बाबू का किरदार निभाया है। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 216 करोड़ रुपये कमाए थे। यह जियोहॉटस्टार पर मौजूद है।

Advertisement

#4 & #5

'मगधीरा' और 'ध्रुवा'

अभिनेता की फिल्म 'मगधीरा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। राजामौली इसके निर्देशक हैं और राम के साथ काजल अग्रवाल मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आई हैं। फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास था और इसने 127 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। वहीं रकुल प्रीत सिंह के साथ आई राम की फिल्म 'ध्रुवा' ने 95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसका बजट करीब 50 करोड़ रुपये के आसपास था।

Advertisement