NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: सुनील ग्रोवर ने इन किरदारों में कॉमेडी के साथ अभिनय से भी किया प्रभावित
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: सुनील ग्रोवर ने इन किरदारों में कॉमेडी के साथ अभिनय से भी किया प्रभावित
    सुनील ग्रोवर के मनोरंजक किरदार

    जन्मदिन विशेष: सुनील ग्रोवर ने इन किरदारों में कॉमेडी के साथ अभिनय से भी किया प्रभावित

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 03, 2023
    07:56 am

    क्या है खबर?

    सुनील ग्रोवर ने छोटे पर्दे पर लोगों को खूब हंसाया और घर-घर में अपनी पहचान बना ली। उनके गुत्थी के लोकप्रिय किरदार की घर-घर में नकल उतारी जाती थी।

    सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, वह बेहतरीन अभिनय के लिए भी दर्शकों और समीक्षकों की सराहना पा चुके हैं।

    3 अगस्त को सुनील अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए, नजर डालते हैं सुनील के खास किरदारों पर, जिनसे उन्होंने कॉमेडी के साथ अपने अभिनय का भी दमखम दिखाया।

    #1

    टैंगो गिल- यूनाइटेड कच्चे 

    'यूनाइटेड काच्चे' ऐसे भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की कहानी को उजागर करता है, जो ब्रिटेन के स्थाई निवासी नहीं हैं। वह वैध कागजी कार्रवाई के बिना अवैध अप्रवासियों के रूप में इंग्लैंड में बसे हैं और अधिकारियों से लगातार छिपते हुए दैनिक मजदूरी पर अपना जीवन बिता रहे हैं।

    इस सीरीज में सुनील की कॉमेडी और अभिनय को खूब सराहना मिली थी। यह शो इसी साल मार्च में ZEE5 पर आया था।

    #2

    पंडित- गुडबाय

    पिछले साल आई अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' में सुनील ने कैमियो किया था। फिल्म में उन्होंने अमिताभ और रश्मिका के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसमें पंडित के किरदार में उनका नया अंदाज दिखाई दिया था।

    फिल्म में अपनी छोटी सी उपस्थिति में उनका अभिनय प्रभावित करने वाला है। एक गंभीर और भावुक फिल्म में उनका किरदार मीठी खीर की तरह आता है और एक संदेश देकर आहिस्ता निकल जाता है।

    फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #3

    विलायती खान- भारत 

    सुनील 2019 में आई सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने सलमान के किरदार के करीबी दोस्त की भूमिका निभाई थी और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाते नजर आए थे।

    सलमान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से सबको आकर्षित किया था।

    विलायती खान के किरदार में उन्होंने अभिनय, कॉमेडी और डांस के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।

    'भारत' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #4

    गुत्थी- कॉमेडी नाइट्स विद कपिल

    कपिल शर्मा के 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी का किरदार सुनील का अब तक का सबसे लोकप्रिय किरदार है। गुत्थी का मेहमानों को कलाकारों के परिचय देने के खास अंदाज को खूब पसंद किया गया था।

    कपिल के ही शो में 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' और 'रिंकू देवी' बनकर उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। रिंकू देवी का खास गाना 'मेरे हस्बेंड मुझसे प्यार नहीं करते' काफी चर्चित हुआ।

    कपिल से विवाद के बाद सुनील ने उनका शो छोड़ दिया था।

    #5 

    सोनू- सनफ्लावर

    ZEE5 की इस वेब सीरीज में सुनील सोनू के किरदार में नजर आए हैं। विकास बह्ल द्वारा निर्देशित यह एक क्राइम कॉमेडी सीरीज है। यह 2021 में रिलीज हुई थी।

    इसमें सनफ्लावर नाम की एक सोसायटी में एक लाश और दो संदिग्धों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें सोनू भी फंस जाता है।

    अपने किरदार से सुनील ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनका किरदार दर्शकों को कभी हंसाता है तो कभी डराता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    सुनील ग्रोवर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश जयदीप अहलावत
    2025 येज्दी एडवेंचर से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिला नया  येज्दी
    भारतीय कंपनियों की पूंजीगत खर्च दर हुई कम, 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची शेयर बाजार समाचार
    भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को ADB से मिला 6,800 करोड़ रुपये का लोन पाकिस्तान समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: रणवीर सिंह के इन किरदारों में दिखा उनकी अदाकारी का अनूठा अंदाज रणवीर सिंह
    जन्मदिन विशेष: सरल चेहरा, परिपक्व अभिनय; ये हैं श्वेता त्रिपाठी के खास किरदार बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: कैलाश खेर के इन खूबसूरत गीतों को सुनकर नहीं भरता मन कैलाश खेर
    जन्मदिन विशेष: हिंदी सिनेमा में नीतू कपूर के सदाबहार किरदार, OTT पर करिए यादें ताजा नीतू कपूर

    सुनील ग्रोवर

    'द कपिल शर्मा' में साथ देखने को मिलेगी कपिल और 'गुत्थी' की जोड़ी! जानें कब बॉलीवुड समाचार
    'द कपिल शर्मा' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी की वापसी होगी या नहीं, सुनील ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    क्या कभी शादी नहीं करेंगे सलमान खान? अभिनेता का यह बयान कर रहा साफ इशारा बॉलीवुड समाचार
    'भारत' की शानदार कमाई जारी, 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान की 14वीं फिल्म बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, निर्देशक को बताया असली 'फाइटर' सिद्धार्थ आनंद
    सनी और अमीषा की टीम ने बकाया राशि का भुगतान न करने पर दी सफाई अमीषा पटेल
    कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' का हिस्सा बने राजपाल यादव, ये कलाकार भी देंगे साथ  कार्तिक आर्यन
    शबाना आजमी फहराएंगी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में तिरंगा, बोलीं- यह सम्मान की बात है  शबाना आजमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025