'चांद मेरा दिल' रिव्यू: अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की फिल्म ने जनता का दिल जीता या तोड़ा?
क्या है खबर?
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तने बनी अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त दीवानगी थी और अब इसे देखने के बाद लोग एक्स पर अपनी-अपनी राय साझा कर रहे हैं। राहत की बात ये है कि फिल्म को ज्यादातर दर्शकों ने सराहा है। आइए जानें फिल्म देखने के बाद दर्शकों का क्या कहना है।
अभिनय
अनन्या के अभिनय के मुरीद हुए दर्शक
दर्शकों का मानना है कि 'चांद मेरा दिल' गहरे जज्बातों, दिल छू लेने वाली कहानी और रूहानी अहसासों से सजी एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। विशेष रूप से अनन्या के बेदाग अभिनय, स्क्रीन मौजूदगी और भावनात्मक गहराई की खूब सराहना की जा रही है, जिसने फिल्म के स्तर को और ऊपर उठा दिया है। दर्शकों के मुताबिक, 'चांदनी' के किरदार को अनन्या ने बेहद शानदार तरीके से निभाया है, जिसे उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कहा जा रहा है।
कहानी
सहज कहानी और दूसरे हाफ का जबरदस्त ट्विस्ट
दर्शकों का मानना है कि 'चांद मेरा दिल' पारंपरिक कमर्शियल ड्रामे से अलग अपनी सच्ची भावनाओं और बेहतरीन अभिनय के दम पर दिल जीतती है। लोगों के मुताबिक, फिल्म का पहला भाग बेहद सहज और खूबसूरत है, जहां निर्देशक विवेक सोनी ने रिश्तों की बारीकियों को बहुत अच्छे से पर्दे पर उतारा है। दूसरे हाफ में आने वाला एक मुख्य ट्विस्ट पूरी कहानी का रुख बदल देता है, जिसे फिल्म का सबसे दमदार हिस्सा बताया जा रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर का रिव्यू
#ChandMeraDil -FIRST REVIEW ⭐⭐⭐ /5
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) May 21, 2026
The first half feels warm, soft, and beautifully paced. Director Vivek Soni focuses a lot on emotions, bonding, and relatable relationship moments. The storytelling feels natural, and the movie gradually builds curiosity without rushing… pic.twitter.com/TKORmtSSdQ
सराहना
साल 2026 की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म?
दर्शकों ने 'चांद मेरा दिल' को 2026 की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म और आज की युवा पीढ़ी लिए एक बेहतरीन सिनेमाई तोहफा बताया है। उनका मानना है कि ये कोई आम प्रेम कहानी नहीं, बल्कि इसे बड़े पर्दे के अनुभव के लिए बेहद खास तरीके से बनाया गया है। फिल्म दिखाती है कि कैसे जीवन की जिम्मेदारियां रिश्तों की कोमलता पर हावी हो जाती हैं। बेहतरीन संगीत और दमदार डायलॉग्स की बदौलत फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
ट्विटर पोस्ट
फिल्म देख क्या कह रहे दर्शक?
#ChandMeraDilReview: BIGGEST ROMANTIC SENSATION OF 2026 🔥
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) May 22, 2026
RATING - ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ 4/5*#ChandMeraDil is NEW CINEMATIC TREAT for Gen-Z 💯💥
It's not you regular love story, it's very much Special and is made for Big-screen experience ❤️
A gentle take focusing on youth Romance and… pic.twitter.com/X2ZwJGhRit
रोमांटिक अवतार
लक्ष्य का रोमांटिक अवतार भी चर्चा में
परफॉर्मेंस की बात करें तो 'किल' जैसी फिल्मों के बाद लक्ष्य का ये पूरी तरह से रोमांटिक अवतार महिला दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग उनकी इस विविधता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उधर अनन्या पांडे फिल्म में बेहद खूबसूरत लगी हैं। दर्शकों के मुताबिक, फिल्म का संगीत कहानी को गहराई देता है, खासकर इसका टाइटल ट्रैक और 'खासियत' गाना रोमांस को बेहद स्वाभाविक बनाते है।
नापसंद
वो दर्शक, जिनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी फिल्म
दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है, जो फिल्म की जमकर आलोचना कर रहा है। इन नाराज यूजर्स का मानना है कि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और कई लोग तो निर्माताओं से ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर इस फिल्म को बनाने की 'क्या जरूरत थी?' दर्शकों के इस वर्ग को फिल्म की रफ्तार बेहद धीमी लगी है। उनके मुताबिक, क्लाइमैक्स से ठीक पहले ये काफी उबाऊ हो जाती है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर ने यूं भी ली फिल्म की फिरकी
It was a good decision to slash the prices to 149, 199
— That Cranky Guy (@thatcranky_guy) May 22, 2026
Vrna ye movie shyd koi dekhne aata hi nahi 😂#ChandMeraDil #Lakshya #AnanyaPandey #DharmaProductions #ChandMeraDilareview pic.twitter.com/Y6ycl4XcVf