फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर जारी, प्यार और तड़प के बीच उलझी अनन्या-लक्ष्य की कहानी
क्या है खबर?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' लंबे समय से दर्शकों का ध्यान खींच रही है। 11 मई को निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार, रोमांस, गहन भावनाओं और ड्रामे से भरपूर है। इसका टीजर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और खासतौर पर गानों को लोगों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। आइए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या खास है।
ट्रेलर
भावुक प्रेम कहानी को दर्शाता है ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 55 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत चांदनी (अनन्या) और आरव (लक्ष्य) के झगड़े से होती है। फिर कहानी दोनों के रोमांटिक रिश्ते और नई केमिस्ट्री को दर्शाता है। हालांकि, आरव की एक गलती उनके प्यार भरे रिश्ते में दरार डालने का काम करती है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी प्यार, दर्द और दूरियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह फिल्म 22 मई को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
ANANYA PANDAY - LAKSHYA: 'CHAND MERA DIL' TRAILER DROPS – 22 MAY 2026 RELEASE... Dharma Productions brings romance back to the big screen... The #ChandMeraDilTrailer hints at an intense and emotionally charged love story... Looks interesting!
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 11, 2026
Trailer of #ChandMeraDil – featuring… pic.twitter.com/gbkCPHrWEG