LOADING...
'चांद मेरा दिल' के नए गाने 'खासियत' ने छुआ लोगों का दिल, यूट्यूब पर हुआ जारी

'चांद मेरा दिल' के नए गाने 'खासियत' ने छुआ लोगों का दिल, यूट्यूब पर हुआ जारी

May 05, 2026
05:26 pm

क्या है खबर?

अनन्या पांडे को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। अब वह अपनी नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। इसमें उनके साथ लक्ष्य मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही स्पॉटिफाई की शीर्ष 50 में अपनी शानदार जगह बना चुका है। अब नया गाना 'खासियत' रिलीज हुआ है, जिसने आते ही लोगों का दिल जीत लिया।

गाना

यूट्यूब पर रिलीज हुआ अनन्या और लक्ष्य का नया गाना

सचिन-जिगर के जोशीले संगीत, राघव चैतन्य और जोनिता की मधुर आवाज, अनन्या और लक्ष्य की आकर्षक केमिस्ट्री के साथ 'खासियत' गाने को सोनी म्यूजिक के यूट्यूब पर जारी किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये गाना पक्का हिट होगा।' एक अन्य ने लिखा, 'इस फिल्म के सभी गानें जबरदस्त हैं।' करण जौहर द्वारा निर्मित और विवेक सोनी द्वारा निर्देशित 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement