जानें चंकी पांडे की 'चार यार' कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?
प्राइम वीडियो 23 अक्टूबर को एक नई सीरीज 'चार यार' लेकर आ रहा है, जिसमें चंकी पांडे अहम भूमिका में हैं।
यह कहानी 2000 के दशक की शुरुआत के मुंबई में सेट है। इसमें 4 दोस्त जय, टोनी, साहिल और समीर की कहानी है, जो मुश्किल हालात से बचने की कोशिश में अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं।
इसकी टैगलाइन पूरी कहानी बताती है, "चार दोस्त, एक चोरी और वापसी का कोई रास्ता नहीं।"
'चार यार' हिंदी में दुनिया भर में होगी स्ट्रीम
चंकी के साथ, इस सीरीज में पूरब झा, नमन जैन, सिकंदर खेर, साकिब अयूब, प्रेरक मेहता और सई ताम्हणकर भी दिखेंगे।
प्राइम वीडियो के निखिल माढोक ने बताया, "'चार यार' दोस्ती, महत्वाकांक्षा, हास्य और कई अप्रत्याशित मोड़ों का बेहतरीन मेल है, जो इसे खूब मनोरंजक बनाता है।"
उन्होंने आगे कहा, "हम हमेशा नई प्रतिभाओं को सामने लाने में सबसे आगे रहे हैं और हमारे युवा कलाकारों का शानदार अभिनय सचमुच देखने लायक है। विनय वैकुल के निर्देशन और उनकी कला ने इस कहानी को एक खास अंदाज दिया है। हम दुनिया भर के दर्शकों के 23 अक्टूबर को इसके प्रीमियर होने पर इस कहानी का अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
'चार यार' भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में 23 अक्टूबर से हिंदी में स्ट्रीम होगी।