चार दीवारी का ग्रैमी दांव, 'परवाना' के 3 गानों ने दुनियाभर में मचाई धूम
भारत के इंडी आर्टिस्ट चार दीवारी ने अपने ईपी 'परवाना' से 3 गाने ग्रैमी पुरस्कारों के लिए भेजे हैं। इनमें 'इस तरह' (सोनू निगम के साथ), 'बंदा काम का' (संजीत हेगड़े के साथ) और 'आशिकाना' (इंडियन ओशन और जिनी के साथ) शामिल हैं।
इन गानों को सर्वश्रेष्ठ एशियन पॉप म्यूजिक परफॉरमेंस और सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस जैसी कई कैटेगरी में विचार के लिए भेजा गया है। ये सभी गाने यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के बैनर तले सबमिट किए गए हैं।
चार दीवारी ने तैयार की अनोखी धुन
'परवाना' ईपी पतंगे और आग के रूपक पर आधारित है, जो प्यार और जुनून जैसे विषयों को एक नए ढंग से तलाशती है।
चार दीवारी ने इस ईपी में इलेक्ट्रॉनिक, हिप-हॉप और भारतीय संगीत को मिलाकर एक अनोखी धुन तैयार की है। यह सिर्फ उनकी कहानी कहने की अनूठी शैली को ही नहीं दिखाता, बल्कि भारत के इंडी म्यूजिक सीन में कलाकारों के बीच शानदार तालमेल और सहयोग को भी दर्शाता है।