परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से पहले उदयपुर में शादी रचा चुके हैं ये मशहूर सितारे
क्या है खबर?
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।
हालांकि, परिणीति और राघव से पहले बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की थी।
आइए कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने उदयपुर में सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।
#1
रवीना टंडन- अनिल थडानी
2004 में रवीना टंडन ने मशहूर फिल्म वितरक अनिल थडानी से शाही अंदाज में शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने उदयपुर के शिव निवास पैलेस में अनिल के साथ सात फेरे लिए थे।
इस शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे और रवीना मंडप तक सौ साल पुरानी मेवाड़ की रानी की डोली में आई थीं।
रवीना और अनिल के 2 बच्चे राशा थडानी और रणबीर थडानी हैं, वहीं अभिनेत्री ने शादी से पहले 2 बेटियों को गोद ले रखा है।
#2
नताशा स्टेनकोविक- हार्दिक पंड्या
अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की शादी फरवरी 2023 को उदयसागर झील के बीच में बने होटल रैफल्स उदयपुर में हुई थी।
पहले दिन उन्होंने ईसाई परंपराओं का पालन करते हुए शादी की और दूसरे दिन वे पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए।
मालूम हो कि हार्दिक और नताशा 2020 में कोर्ट मैरिज कर चुके थे और अब उन्होंने भव्य स्तर पर शादी रचाई। उनका एक बेटा अगस्त्य भी है।
#3
नील नितिन मुकेश- रुक्मिणी सहाय
मशहूर गायक मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश ने फरवरी 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की। दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर के रेडिसन ब्लू पैलेस में हुई थी।
इस शाही शादी में अभिनेता राजीव कपूर और ऋषि कपूर समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं।
2018 में नील और रुक्मिणी माता-पिता और उनके घर बेटा का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने नूर्वी रखा है।
मालूम हो कि नील और रुक्मिणी की मुलाकात उनके परिवारों ने ही कराई थी।
#4
श्रिया सरन- आंद्रेई कोशेचेव
अजय देवगन के साथ फिल्म 'दृश्यम' के बाद से हिंदी सिनेमा में मशहूर हुई अभिनेत्री श्रिया सरन ने टेनिस खिलाड़ी आंद्रेई कोशेचेव के साथ शादी की है।
2018 में उदयपुर में श्रिया और आंद्रेई ने हिंदू रीति-रिवाजों से अपने करीबी दोस्त और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी।
श्रिया 2020 में एक बेटी की मां बनी थीं, लेकिन उन्होंने यह खुशखबरी एक साल बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों के साथ साझा की थी।
#5
इन सितारों ने भी उदयपुर में की शादी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2018 में पीरामल इंडस्ट्रीज के मालिक आनंद पीरामल से उदयपुर में की थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं।
विक्रम चटवाल और अभिनेत्री प्रिया सचदेव ने भी उदयपुर के शिव निवास पैलेस में शादी की थी।
इसके अलावा छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता रजत टोकस ने 2015 में भी सृष्टि नायर के साथ उदयपुर पैलेस में ही शादी रचाई थी।