Loading...
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद रविवार को होने वाले सेलेब्रिटीज फुटबॉल मैच स्थगित
सुरक्षा चिंताओं के चलते सेलेब्रिटीज फुटबॉल मैच स्थगित

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद रविवार को होने वाले सेलेब्रिटीज फुटबॉल मैच स्थगित

लेखन सयाली
Oct 26, 2026
04:17 pm

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसके मद्देनजर, सेलिब्रिटी फुटबॉल टीम 'ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब' (ASFC) ने अपने रविवार के अभ्यास सत्रों को स्थगित कर दिया है। ASFC के मालिक बंटी वालिया ने तब तक सभी अभ्यास सत्र रोकने का फैसला किया है, जब तक कि उचित सुरक्षा उपाय लागू नहीं कर दिए जाते। बता दें कि इस क्लब में कई बॉलीवुड सितारे खेलते हैं।

फैसला

बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा के चलते लिया गया फैसला

ASFC के एक सूत्र ने मिड-डे को बताया कि इस घटना से पूरी टीम सदमे में है।

सूत्र ने कहा, "25 अक्टूबर का अभ्यास मैच बंटी वालिया ने रद्द कर दिया है। उनका साफ कहना है कि जब तक सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाता, तब तक वे अगले मैच की घोषणा नहीं करेंगे। ASFC में अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर समेत कई अभिनेता शामिल हैं। सभी की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।"

वालिया

वालिया ने कही ये बात

वालिया ने भी इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, "हमें अगले अभ्यास सत्र के बारे में पक्का नहीं पता है। आगे क्या करना है, इस पर हमें पुलिस से बात करनी होगी। जब तक हम जरूरी सुरक्षा नियम लागू नहीं कर लेते, तब तक हम इसे फिर से शुरू नहीं कर सकते।"

ASFC अपने अभ्यास सत्रों को पैपराजी की नजरों से दूर रखने और ट्रेनिंग की तारीखों व जगहों को गुप्त रखने पर विचार कर रहा है।

ADVERTISEMENT