NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन सितारों ने प्रमोशन के लिए दर्शकों को दिया चकमा, उलटा पड़ा पब्लिसिटी स्टंट
    अगली खबर
    इन सितारों ने प्रमोशन के लिए दर्शकों को दिया चकमा, उलटा पड़ा पब्लिसिटी स्टंट
    इन सितारों ने प्रशंसकों को दिया चकमा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kajol)

    इन सितारों ने प्रमोशन के लिए दर्शकों को दिया चकमा, उलटा पड़ा पब्लिसिटी स्टंट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 10, 2023
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    शनिवार को ट्विटर पर लोगों ने काजोल की जमकर क्लास लगाई। काजोल के प्रशंसक भी उनसे नाराज दिखे।

    दरअसल काजोल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया छोड़ने की बात कही थी और बताया था कि वह जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इसके बाद उनके प्रशंसक घबरा गए और उनके लिए प्रार्थना करने लगे। बाद में पता चला कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट था।

    इससे पहले भी सितारे प्रमोशन के लिए दर्शकों को ऐसे चकमा दे चुके हैं।

    #1

    काजोल

    काजोल जल्द ही OTT पर डेब्यू करने जा रही हैं। 9 जून को उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज 'द ट्रायल' का ऐलान किया। इसकी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने अजीबो-गरीब तरीका अपनाया।

    शो के ऐलान के पहले उन्होंने बताया किया कि वह सोशल मीडिया छोड़ रही हैं, क्योंकि वह जिंदगी के एक मुश्किल 'ट्रायल' से गुजर रही हैं। इससे उनके प्रशंसक चिंतित हो गए। जब उन्हें सच्चाई पता चली तो वे काजोल पर भड़क गए।

    #2

    अदनाम सामी 

    पिछले साल गायक अदनान सामी ने भी कुछ ऐसा ही किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया जिस पर लिखा था, 'अलविदा'। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी सभी तस्वीरें हटा लीं।

    अदनान के इस कदम से उनके प्रशंसक काफी चिंतित हुए और उनकी सलामती की दुआएं करने लगे।

    हालांकि, यह भी एक पब्लिसिटी स्टंट साबित हुआ। इसके कुछ दिन बाद अदनान ने अपना म्यूजिक एल्बम 'अलविदा' जारी किया था।

    #3

    सुनैना 

    पिछले महीने तमिल अभिनेत्री सुनैना के गुम हो जाने की खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभिनेत्री गुम हो गईं हैं और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। उनका मोबाईल फोन भी स्विच ऑफ था।

    बाद में पता चला कि उन्होंने अपनी आने वाली सस्पेंस फिल्म 'रेजीना' के प्रचार के लिए ऐसा किया था।

    सच सामने आने के बाद दर्शकों ने इस पर काफी नारागजी जताई और अभिनेत्री और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

    #4

    आलिया भट्ट 

    2015 में आलिया भट्ट ने सगाई का एक कार्ड साझा किया था, जो मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि, कार्ड में आलिया के किरदार का भी नाम लिखा हुआ था, लेकिन कई लोगों को लगा कि यह उनकी सगाई का कार्ड है।

    बाद में प्रशंसकों को समझ में आया कि यह आलिया और अर्जुन कपूर की फिल्म '2 स्टेट्स' के प्रमोशन के लिए था।

    यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी।

    #5

    सिद्धार्थ मल्होत्रा 

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी 2018 में सोशल मीडिया छोड़ने की बात कही थी।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आई एम डन' (मेरा हो गया)। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सारी गतिविधियां बंद कर दीं।

    सिद्धार्थ के पोस्ट से उनके प्रशंसक चिंता में पड़ गए और उन्हें वापस आने के लिए कहने लगे। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करके उन्हें 'ड्यूटी जॉइन' करने के लिए कहा। तब सिद्धार्थ ने फिल्म 'अय्यारी' का पहला पोस्टर साझा किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    काजोल
    आलिया भट्ट
    सिद्धार्थ मल्होत्रा
    अदनान सामी

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    काजोल

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को ब्रॉडवे म्यूजिकल के रूप में पेश करेंगे आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ीं अनसुनी बातें बॉलीवुड समाचार
    कृति की 'मिमी' से विद्या बालन की 'शेरनी' तक, ये हैं 2021 की महिला केंद्रित फिल्में बॉलीवुड समाचार
    जानिए शादी के मंडप तक कैसे पहुंचा काजोल-अजय का प्यार बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    राम चरण समेत इस साल ये 6 भारतीय कलाकार कर रहे हैं हॉलीवुड का रुख  राम चरण
    प्रियंका चोपड़ा को 22 साल के करियर में पहली बार मिली पुरुष सह-अभिनेता के बराबर फीस  प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  डाइट प्लान
    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा जन्मदिन विशेष

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने तैयार की हैं 150 कस्टम ड्रेस कियारा आडवाणी
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को नहीं, इस दिन लेंगे सात फेरे कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा शादी के बाद जुहू में होंगे शिफ्ट, जानिए आलीशान अपार्टमेंट की कीमत कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं? उनके परिवार के बारे में भी जानिए बॉलीवुड समाचार

    अदनान सामी

    अदनान सामी ने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट किए डिलीट, वीडियो शेयर कर लिखा 'अलविदा' इंस्टाग्राम
    अगर मुझे मरना होता तो मैं कैप्शन में 'अलविदा' लिख देता- अदनान सामी संगीत इंडस्ट्री
    अदनान सामी ने नहीं कराई कोई सर्जरी, बताया बिना डायटिंग कैसे घटाया था वजन लाइफस्टाइल
    राजामौली को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, अदनान सामी ने क्यों जताई आपत्ति? एसएस राजामौली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025