NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा से एआर रहमान तक, बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा से एआर रहमान तक, बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे
    बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे

    प्रियंका चोपड़ा से एआर रहमान तक, बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 02, 2023
    07:21 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में स्टारकिड्स और आउटसाइडर को लेकर अक्सर बहस चलती रहती है। इसको लेकर अलग-अलग सितारों की अलग-अलग राय है।

    कई लोगों का मानना है कि इंडस्ट्री के लोग बाहरी लोगों के खिलाफ काफी गुटबाजी करते हैं। इससे तंग आकर कई लोग मेहनत करने के बावजूद इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं। कई लोगों ने दूसरी इंडस्ट्री का रुख किया और वहां सफलता हासिल की।

    आइए नजर डालते हैं उन सितारों पर, जिन्होंने बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगाया है।

    #1

    प्रियंका चोपड़ा 

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक अमेरिकी पॉडकास्ट में बताया था कि बॉलीवुड में उन्हें अच्छी भूमिकाएं नहीं मिल रही थीं और वह इंडस्ट्री की राजनीति के बीच संघर्ष कर रही थीं।

    उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। कुछ लोगों के साथ मेरी अनबन हुई। मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे ब्रेक चाहिए।"

    इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख किया था।

    #2

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत वो अभिनेत्री हैं, जो कई बार बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों पर निशाना साध चुकी हैं, खासतौर पर फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा उनके निशाने पर रहते हैं।

    उन्होंने करण के ही शो में उन्हें 'मूवी माफिया' कहा था और उन पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

    इसके अलावा वह ऋतिक रोशन और उनके पिता पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

    कंगना अक्सर स्टारकिड्स की आलोचना करती नजर आती हैं।

    #3

    एआर रहमान

    ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान भी उन हस्तियों में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की गुटबाजी से परेशान होकर इंडस्ट्री से किनारा किया।

    एक बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड में काम न करने को लेकर कहा था, "मैं अच्छी फिल्मों के लिए मना नहीं करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि एक गैंग है, जो शायद किसी गलतफहमी की वजह से मेरे बारे में गलत बातें फैला रहा है।"

    रहमान ने 'स्मलडॉग मिलियनेयर' के गाने 'जय हो' के लिए ऑस्कर जीता था।

    #4

    अमाल मलिक

    प्रियंका चोपड़ा का बयान सामने आने के बाद सिंगर अमाल मलिक ने भी आपबीती सुनाई थी।

    प्रियंका के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'मैं इसका सामना रोज करता हूं। प्रशंसक मुझसे पूछते हैं कि मैं अब बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा काम क्यों नहीं करता तो अब आपको पता चल गया? बॉलीवुड में गुटबाजी और चाटुकारिता की बातें सामने आने की जरूरत हैं। देखिए, उन्होंने इस अद्भुत महिला के साथ क्या करने की कोशिश की।'

    #5

    नीतू चंद्रा

    'गरम मसाला' और 'ट्रैफिक सिग्नल' जैसी फिल्में कर चुकीं नीतू चंद्रा ने भी आरोप लगाया था कि बॉलीवुड में उनके आत्मविश्वास को तोड़ने की कोशिश हुई थी।

    उन्होंने कहा था कि कई बार उनका ऑडिशन सिर्फ रिजेक्ट करने के लिए लिया जाता था, जिससे उनका आत्मविश्वास तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा था कि करीब 13 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के साथ काम करने के बाद भी उनके पास काम नहीं है।

    वह खुद को इंडस्ट्री में 'अनचाहा' मानती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    कंगना रनौत
    नीतू चंद्रा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: भारतीय सिनेमा में कब और कैसे शुरू हुआ रंगीन फिल्मों का दौर? जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ब्यूटी ब्रांड से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी अभिनेत्री, इन्हें दी मात प्रियंका चोपड़ा
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया को बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश, 3 अप्रैल को होना होगा पेश नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    'भोला' रिव्यू: 'भोले' अजय देवगन और 'रौबदार' तब्बू ने फिल्म को बनाया शानदार फिल्म रिव्यू

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा से राजकुमार राव तक, अपने किरदारों के कारण मानसिक तनाव में आए ये कलाकार दीपिका पादुकोण
    बॉडी डबल कौन होते हैं, फिल्मों में कैसे होता है इनका इस्तेमाल? जानिए सबकुछ ऋतिक रोशन
    प्रियंका चोपड़ा BBC की '100 प्रतिभाशाली महिलाओं' की सूची में शामिल, बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद बिपाशा बसु

    कंगना रनौत

    कंगना ने लता से की अपनी तुलना, कहा- मैं भी पैसों के लिए कभी नहीं नाची लता मंगेशकर
    अभिनेत्री जयसुधा ने सरकार पर लगाया दक्षिण भारतीय कलाकारों को नजरअंदाज करने का आरोप केंद्र सरकार
    पंकज त्रिपाठी से कंगना रनौत तक, राजनेताओं के किरदार में दिखने वाले हैं ये कलाकार पंकज त्रिपाठी
    तुनिषा मामले में कंगना रनौत की प्रधानमंत्री से अपील- बहुविवाह बने कानूनी अपराध तुनिषा शर्मा

    नीतू चंद्रा

    अभिनेत्री नीतू चंद्रा का छलका दर्द, बोलीं- पैसों के बदले पत्नी बनने का मिला था प्रस्ताव सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025