NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फराह खान ने होली को बताया था 'छपरियों का पसंदीदा त्योहार', अब दर्ज हुई FIR
    अगली खबर
    फराह खान ने होली को बताया था 'छपरियों का पसंदीदा त्योहार', अब दर्ज हुई FIR
    होली पर ये टिप्पणी कर बुरी फंसी फराह खान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@farahkhankunder)

    फराह खान ने होली को बताया था 'छपरियों का पसंदीदा त्योहार', अब दर्ज हुई FIR

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 22, 2025
    11:14 am

    क्या है खबर?

    पिछले दिनों कुकिंग रियलिटी शाे 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' में होस्ट और कोरियोग्राफर फराह खान ने होली को लेकर एक ऐसी बात कह दी कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

    फराह खान ने होली पर विवादित बयान देकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर इंफ्लुएंसर विकास पाठक ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है।

    आरोप

    फराह पर लगा धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए खार थाने में शुक्रवार 21 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में विकास ने दावा किया है कि फराह ने होली को 'छपरियों का त्योहार' बताया।

    फराह ने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे अपमानजनक माना जाता है। हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी कहा कि फराह की इस टिप्पणी ने उनकी निजी धार्मिक भावनाओं और बड़े हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

    मांग

    भाऊ ने अपनी शिकायत में की कार्रवाई और न्याय की मांग

    हिंदुस्तानी भाऊ के वकील ने कहा, "मेरे मुवक्किल का कहना है कि फराह की टिप्पणी से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। एक पवित्र त्योहार के लिए 'छपरी' शब्द का इस्तेमाल बेहद अनुचित है। इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका है। आरोपी ने न केवल मेरी निजी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि बड़े पैमाने पर हिंदू समुदाय को भी परेशान किया है। मैं इस शिकायत के जरिए कार्रवाई और न्याय की मांग करता हूं।"

    मामला

    अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुआ मामला

    फराह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। हालांकि, अभी तक इस पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    उधर सोशल मीडिया पर भड़के लोग उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

    'सेलेब्रिटी मास्टर शेफ' में प्रतियोगी गौरव खन्ना से बातचीत करते समय फराह ने कैमरे की ओर देखा और कहा, "छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होता है होली।"

    अपनी इसी टिप्पणी के चलते फराह विवादों में हैं और अब कानूनी पचड़ में फंस गई हैं।

    नाराजगी

    वीडियो देख भड़क गए थे लोग

    एक यूजर ने फराह का वायरल वीडियो देख एक्स पर लिखा था, 'हिंदुओं के त्योहारों का अपमान करना इन सितारों के लिए आम बात हो गई है। कॉमेडियन समय रैना के बजाय फराह पर कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, वह बाॅलीवुड की सदस्य हैं, इसलिए कुछ फायदा नहीं होने वाला।'

    एक कमेंट था, 'फराह की एक और शर्मनाक टिप्पणी। शो की जज और होस्ट होने के नाते उन्हें दूसरों और हमारे देश के त्योहारों के प्रति ज्यादा सम्मानजनक होना चाहिए।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फराह खान
    बॉलीवुड समाचार
    होली
    वायरल वीडियो

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    फराह खान

    फराह खान अली और डीजे अकील शादी के 22 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुए मुंबई
    'लाफिंग बुद्धा' बनने जा रहीं फराह खान, इस शो में लगाएंगी कॉमेडी का तड़का माहिरा शर्मा
    'बिग बॉस 15' को सलमान नहीं करेंगे होस्ट? फराह और रोहित शेट्टी को किया गया अप्रोच बॉलीवुड समाचार
    'तुम तो ठहरे परदेसी' के नए वर्जन के लिए साथ आए सोनू सूद और फराह खान बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'छावा' ने दूसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, 2 ही दिन में सिनेमाघरों में मचाई धूम विक्की कौशल
    एड शीरन ने पहनी 'टीम इंडिया' की जर्सी, फैंस बोले- इन्हें इनका आधार कार्ड दे दो एड शीरन
    'छावा': दर्शकों के सिर चढ़ा विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म का खुमार, लिया ये बड़ा फैसला विक्की कौशल
    कबीर बहिया के घरवालों से मिलने दिल्ली पहुंचीं कृति सैनन, लोगों ने पूछा- रिश्ता पक्का समझें? कृति सैनन

    होली

    होली पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, त्योहार बन जाएगा और भी ज्यादा खास त्यौहार
    होली कब है? जानिए त्योहार का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण बातें त्यौहार
    भारत के इन राज्यों में अनोखे तरीकों से मनाई जाती है होली त्यौहार
    पर्यावरण अनुकूल होली मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल

    वायरल वीडियो

    सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, गैलेक्सी अपार्टमेंट की हो रही मरम्मत; वीडियो देखिए सलमान खान
    भतीजे अश्वत्थामा संग 'इमरजेंसी' का प्रचार करने पहुंचीं कंगना रनौत, बोलीं- इसके बाल मेरे जैसे हैं कंगना रनौत
    सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ शीशे  सलमान खान
    'तारक मेहता...' के अभिनेता गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती, लिखा- हालात ज्यादा खराब है  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025