Page Loader
फराह खान ने कहा कुछ ऐसा, लोग बोले- समय रैना के बजाय इन पर कार्रवाई करो
फराह खान होली को लेकर ये क्या कह गईं?

फराह खान ने कहा कुछ ऐसा, लोग बोले- समय रैना के बजाय इन पर कार्रवाई करो

Feb 20, 2025
07:27 pm

क्या है खबर?

सोनी टीवी का शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' खूब चर्चा में रहता है। कोरियोग्राफर फराह खान इस शो की होस्ट हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में फराह कुछ ऐसा बोल गईं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। दरअसल, फराह ने होली को छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार बता दिया। जैसे ही उनका यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया, लोग उन पर भड़क उठे।

वीडियो

KRK ने साझा किया फराह का वीडियो

'सेलेब्रिटी मास्टर शेफ' में प्रतियोगी गौरव खन्ना से बातचीत करते समय फराह ने कैमरे की ओर देखा और कहा, "छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होता है होली।" फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (KRK) ने वो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि फराह खान ने उन लड़कों को छपरी कहा है, जो होली मनाते हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या फराह के लिए अपने बंगले में हर साल होली मनाने वाले शाहरुख खान भी छपरी हैं?'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ट्विटर पोस्ट

यूजर का पोस्ट

नाराजगी

समय रैना के बजाय फराह के खिलाफ चलाओ मुकदमा

एक यूजर ने लिखा, 'होली अच्छा ही त्योहार था और है, लेकिन आप बॉलीवुडवालों ने छपरी दिखाया है। दोष आप गटरफुडवालों का है। हम तो बढ़िया से मनाते हैं होली। आपके दिमाग में ही गंदगी भरी पड़ी है फराह खान।' एक कमेंट है, 'हिंदुओं के त्योहारों का अपमान करना इन सितारों के लिए आम बात हो गई है। समय रैना के बजाय फराह पर कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, वह बाॅलीवुड की सदस्य हैं, इसलिए कुछ फायदा नहीं होने वाला।'

ट्रोलिंग

फराह से की माफी की मांग

ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर फराह को लताड़ रहे हैं। एक ने लिखा, 'फराह को माफी मांगनी चाहिए।' एक लिखते हैं, 'ये मूर्ख महिला है, जिसे नाच-गाने के सिवा कुछ नहीं आता। जब भी मुंह खोलती है, गलत ही बोलती है।' एक कमेंट है, 'फराह की एक और शर्मनाक टिप्पणी। शो की जज और होस्ट होने के नाते, उन्हें दूसरों और हमारे देश के त्योहारों के प्रति ज्यादा सम्मानजनक होना चाहिए।' हालांकि, कुछ फराह का बचाव भी कर रहे हैं।

शो

शो के बारे में

बता दें कि 'सेलेब्रिटी मास्टर शेफ' में जहां फराह होस्ट बनी हैं, वहीं जज की कुर्सी पर रणवीर बरार और विकास खन्ना विराजमान हैं, जो सितारों के बनाए खाने को चखकर अपनी रेटिंग देते हैं। इस शो में तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया, निक्की तम्बोली, फैसल मलिक, दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी और कबिता सिंह बतौर प्रतियोगी दिखाई दे रहे हैं। साल 2022 में फराह, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो 'खतरा खतरा खतरा' की होस्ट थीं।