LOADING...
गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का टीजर जारी, रिलीज तारीख से उठा पर्दा

गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का टीजर जारी, रिलीज तारीख से उठा पर्दा

Mar 19, 2026
12:31 pm

क्या है खबर?

गिप्पी ग्रेवाल अपनी लोकप्रिय पंजाबी फ्रैंचाइजी 'कैरी ऑन जट्‌टा' की चौथी किस्त को लेकर चर्चा में हैं। 19 मार्च, 2026 को उन्होंने 'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठाया गया है। फिल्म का निर्देशन स्मीप कांग ने किया है, जबकि निर्माण गिप्पी और रवनीत कौर ग्रेवाल ने मिलकर किया है। हंबल मोशन पिक्चर्स FJDCO द्वारा प्रस्तुत फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

टीजर

कॉमेडी से भरपूर है 'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का टीजर

'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का टीजर अपने साथ पुरानी पागलपंती और कॉमेडी की भरपूर डोज लेकर लौटा है। सबसे खास बात जो ध्यान खींचती है, वो यह कि निर्माताओं ने टीजर में दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को भावुक श्रद्धांजलि दी है। कुल मिलाकर पिछली तीनों किस्तों की तरह ही चौथी फिल्म के जरिए अभिनेता दमदार वापसी करने वाले हैं। फिल्म में गिप्पी के अलावा, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों, गुरप्रीत गुग्गी और करमजीत अनमोल भी अहम किरदारों में शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'कैरी ऑन जट्‌टा 4' का टीजर

Advertisement