विजय की इन फिल्मों पर हुई थी नोटों की बारिश, क्या 'जन नायकन' तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'जन नायकन' सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। एच विनोथ के निर्देशन में बनी ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें थलापति विजय मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 23 जुलाई, 2026 को दुनियाभर में आ रही इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म के जरिए विजय न सिर्फ अपने अभिनय करियर को अलविदा कहेंगे, बल्कि पिछली सबसे कमाऊ फिल्मों को टक्कर देने की कोशिश भी करेंगे।
कमाऊ फिल्में
'जन नायकन' के आगे चुनौती बनकर खड़ी हैं ये फिल्में
विजय के करियर की सबसे कमाऊ और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' (2023) है, जिसमें उनके साथ तृषा कृष्णन मुख्य किरदार में थीं।
इसने विश्व स्तर पर अनुमानित 606 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था।
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त ने खलनायक का किरदार निभाया था।
दूसरे नंबर पर उनकी सबसे कमाऊ फिल्म 'ग्रेस्टेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) है। 2024 में आई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 458 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
उम्मीद
क्या इन फिल्मों को पीछे छोड़ पाएगी 'जन नायकन'?
विजय की अन्य कमाऊ फिल्मों में 'वरिसु' (299 करोड़), 'बिगिल' (296 करोड़) और 'मार्सल' (253 करोड़) शामिल हैं।
देखना होगा कि क्या इन्हें पीछे छोड़कर विजय 'जन नायकन' के बलबूते अपने नाम नया रिकॉर्ड बना पाएंगे?
फिलहाल तो ये करीब 7,000 से ज्यादा सिनेमाघरों और 30 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी।
व्यापास सूत्रों को उम्मीद है कि 'जन नायकन' वर्ल्डवाइड बंपर ओपनिंग ले सकती है, लेकिन आंकड़ों का अनुमान एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड के आधार पर लगाया जा सकेगा।