'कैंप रॉक 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जोनास ब्रदर्स-डेमी लोवाटो की मौजूदगी ने मचाई धूम
मनोरंजन
'कैंप रॉक 3' का ट्रेलर आ गया है। जोनास ब्रदर्स अपने बैंड कनेक्ट 3 के रूप में वापस आ गए हैं। डेमी लोवाटो भी मिची टॉरेस के किरदार में कैमियो कर रही हैं।
इस बार बैंड अपने पुनर्मिलन दौरे के लिए एक नए ओपनिंग एक्ट की तलाश में कैंप रॉक वापस जा रहा है।
आप इस फिल्म को डिज्नी चैनल पर 13 अगस्त को देख सकेंगे, जबकि डिज्नी प्लस पर यह 14 अगस्त से स्ट्रीम होगी।
मारिया-बैरेरा बनीं कोनी टॉरेस
मारिया कैनलस-बैरेरा अब कैंप रॉक की कमान संभाल रही कोनी टॉरेस का किरदार निभा रही हैं। शेरी कोला टूर मैनेजर लार्क के रूप में जुड़ी हैं।
उनके साथ लियामनी सेगुरा और हडसन स्टोन जैसे नए कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। जून में निक जोनास ने इन युवा कलाकारों की खूब सराहना की थी और उन्हें 'बेमिसाल सुपरस्टार' बताया था।