NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: सरल चेहरा, परिपक्व अभिनय; ये हैं श्वेता त्रिपाठी के खास किरदार
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: सरल चेहरा, परिपक्व अभिनय; ये हैं श्वेता त्रिपाठी के खास किरदार
    श्वेता त्रिपाठी के खास किरदार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@battatawada)

    जन्मदिन विशेष: सरल चेहरा, परिपक्व अभिनय; ये हैं श्वेता त्रिपाठी के खास किरदार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 06, 2023
    08:42 am

    क्या है खबर?

    श्वेता त्रिपाठी अपने अभिनय के दमपर फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अच्छी पहचान बना चुकी हैं। मासूम चेहरा और अभिनय में परिपक्वता लिए श्वेता का एक अलग प्रशंसक वर्ग है।

    6 जुलाई को श्वेता अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

    पर्दे पर उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और हर बार उन्हें उतना ही सराहा गया है। आइए, नजर डालते हैं श्वेता के चर्चित किरदारों पर जिनकी हर किसी ने प्रशंसा की।

    #1

    शालू- मसान 

    'मसान' श्वेता की सबसे ज्यादा सराही गई फिल्मों में से एक है। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में दोनों के अभिनय को खूब सराहा गया था।

    श्वेता ने फिल्म में नए-नए प्यार में पड़ी लड़की के किरदार में हर किसी को आकर्षित किया था। फिल्म में छोटे शहर के एक नए जोड़े की कहानी दिखाई गई था। फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया।

    'मसान' नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #2

    संध्या- हरामखोर 

    फिल्म में श्वेता ने स्कूल की एक लड़की का किरदार निभाया था, जिसका अपने टीचर के साथ अफेयर होता है। टीचर का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया था।

    एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि नवाज के साथ यह फिल्म उनके लिए एक बेहतरीन एक्टिंग वर्कशॉप साबित हुई थी। अपने अभिनय का एक अहम हिस्सा उन्हें इस फिल्म से ही हासिल हुआ है।

    फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    #3

    इनाक्षी- गोन केश

    2019 की फिल्म में श्वेता ने ईनाक्षी का किरदार निभाया था। एक बीमारी की वजह से ईनाक्षी के सिर पर बाल नहीं हैं। फिल्म ऊपरी खूबसूरती के तय मानकों से एक लड़की के आजाद होने की प्यारी सी कहानी है।

    साथ ही फिल्म में किसी की सूरत से परे, प्यार की गहराई को दिखाया गया था। इस फिल्म में श्वेता के साथ 'पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार नजर आए थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #4

    गोलू गुप्ता- मिर्जापुर

    वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के गोलू गुप्ता के किरदार ने श्वेता को एक नया प्रशंसक वर्ग दिया। इसके बाद वह प्रशंसकों के बीच 'गोलू दीदी' नाम से मशहूर हो गईं।

    इस वेब सीरीज में गोलू का किरदार एक सीधी-सदी लड़की का होता है, जो छात्र राजनीति में पड़कर आखिर में एक दंबग लड़की बन जाती है।

    इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

    'मिर्जापुर' के 2 सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं।

    #5

    माधुरी- कंजूस मक्खीचूस

    कुणाल खेमू की यह फिल्म इसी साल मार्च में ZEE5 पर आई थी। फिल्म में कुणाल ने एक कंजूस आदमी का किरदार निभाया था और श्वेता उसकी पत्नी माधुरी के किरदार में नजर आई थीं।

    इस फिल्म में एक बार फिर श्वेता की सौम्यता और सरलता नजर आई थी। एक मिडिल क्लास पत्नी के किरदार में उन्होंने समीक्षकों की प्रशंसा बटोरी थी।

    फिल्म में पीयूष मिश्रा और सरस्वती पांडे भी दिखाई दिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    श्वेता त्रिपाठी

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    जन्मदिन विशेष

    जयंती विशेष: नरगिस की फिल्में, जिनके बिना अधूरा है हिंदी सिनेमा का स्वर्ण युग नरगिस दत्त
    जन्मदिन विशेष: सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग' से 'दहाड़' तक, पर्दे पर निभाए ये दमदार किरदार सोनाक्षी सिन्हा
    जन्मदिन विशेष: मणिरत्नम की फिल्में, जिनसे बढ़ी हिंदी सिनेमा की चमक मणिरत्नम
    जन्मदिन विशेष: सोनाक्षी सिन्हा एक फिल्म के लिए कितनी लेती हैं फीस? जानिए कुल संपत्ति  सोनाक्षी सिन्हा

    बॉलीवुड समाचार

    ब्रेकअप-पैचअप के बीच टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी कब-कब सुर्खियों में रहे? टाइगर श्रॉफ
    अनुराग बसु की 'मेट्रो... इन दिनों' की रिलीज तारीख आगे बढ़ी, अब इस दिन आएगी फिल्म अनुराग बसु
    एटली और वरुण धवन की फिल्म इस दिन होगी रिलीज, तारीख का हुआ ऐलान वरुण धवन
    जन्मदिन विशेष: निर्देशक-लेखक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया, 'सिनेमा के ऑलराउंडर' ने इन फिल्मों से बनाई पहचान जन्मदिन विशेष

    श्वेता त्रिपाठी

    कब आ रहा है 'मिर्जापुर 2'? गोलू ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    जल्द आ रहा है 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन, अमेजन प्राइम ने शेयर किया वीडियो बॉलीवुड समाचार
    अक्टूबर में रिलीज होगा 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन, तारीख की हुई घोषणा बॉलीवुड समाचार
    इस दिन रिलीज हो रहा है 'मिर्जापुर 2' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025