द ममी 4 में नजर आएंगे ये नए कलाकार, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
'द ममी 4' में ब्रेन्डन फ्रेजर और रेचल वीज एक बार फिर रिक और एवलिन के तौर पर लौट रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल इंग्लैंड में चल रही है।
2001 के बाद से फैंस को पहली बार इन दोनों अभिनेता को उनके किरदारों में देखने का मौका मिला है। यह फिल्म 15 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो तय तारीख से थोड़ी पहले है।
'द ममी 4' में लौटे पुराने कलाकार
ब्रेन्डन और रेचल के अलावा, जॉन हन्ना, ओडेड फेहर और केविन जे ओ'कॉनर जैसे चिर-परिचित चेहरे भी फिल्म में लौट रहे हैं।
इनके साथ ही माइकल जॉनस्टन और नुमान एकर जैसे नए कलाकार भी इस एडवेंचर का हिस्सा बनेंगे। मैट बेटिनेली-ओल्पिन और टायलर गिल्लेट (रेडी ऑर नॉट फेम) फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि डेविड कोगेशाल ने इसकी कहानी लिखी है।
ब्रेन्डन ने खुद इस उत्साह को ऐसे बयां किया है कि, "इसे करने का बस एक ही तरीका है कि पूरे बैंड को फिर से एक साथ लाया जाए।"