NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जल्द ही इस OTT प्लैटफॉर्म पर आ रही है 'ब्रह्मास्त्र'
    मनोरंजन

    जल्द ही इस OTT प्लैटफॉर्म पर आ रही है 'ब्रह्मास्त्र'

    जल्द ही इस OTT प्लैटफॉर्म पर आ रही है 'ब्रह्मास्त्र'
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 19, 2022, 03:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जल्द ही इस OTT प्लैटफॉर्म पर आ रही है 'ब्रह्मास्त्र'
    दिवाली पर OTT पर आएगी 'ब्रह्मास्त्र' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ayan_mukerji)

    बात ट्रोलिंग की हो, VFX की, स्टारकास्ट की या लंबी फिल्ममेकिंग की, 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रही है। यह 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। अच्छाई हो या बुराई, लोगों ने मुंहजबानी फिल्म का खूब प्रचार किया और फिल्म को दर्शकों की अच्छी संख्या मिलती रही। अब लोगों को फिल्म के OTT पर आने का इंतजार है। ऐसे लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। फिल्म की OTT रिलीज की खबर सामने आई है।

    4 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर आएगी 'ब्रह्मास्त्र'

    बता दें कि डिज्नी+ हॉटस्टार इस फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर है। चर्चा है कि फिल्म को दिवाली के मौके पर OTT पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 4 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान, नागार्जुन अक्किनेनी, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आए। तगड़ी स्टारकास्ट ने भी फिल्म के लिए दर्शक जुटाने का काम किया।

    इन बातों की वजह से चर्चा में रही फिल्म

    फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में वह एक साइंटिस्ट के किरदार में नजर आए थे। फिल्म के VFX की भी खूब तारीफ की गई। रिलीज से पहले निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म का खूब प्रचार किया था। वहीं, फिल्म के बचकाने संवाद इसकी ट्रोलिंग का कारण बने। 'बह्मास्त्र' के साथ ही इसके अगले भाग की भी घोषणा हो चुकी है। अगले भाग में दीपिका पादुकोण के शामिल होने की चर्चा है।

    अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है यह ट्रिलॉजी

    'ब्रह्मास्त्र' अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म के जरिए वह अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाना चाहते हैं। यह फिल्म तीन भागों में आएगी। अयान ने इस ट्रिलॉजी का नाम 'अस्त्रावर्स' रखा है। फिल्म एक रहस्यमई दुनिया की कहानी है जिसमें कुछ अस्त्र शामिल हैं। सदियों से ये अस्त्र और इनके रक्षक हमारे बीच मौजूद हैं छिपकर इनका इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर अग्नी अस्त्र के रूप में नजर आए हैं।

    दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है फिल्म

    इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते ही धूम मचा दी थी। इसी के साथ महामारी के बाद तंगी झेल रहे सिनेमाघरों की रौनक भी लौट आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 430 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता के बाद अब लोगों को फिल्म के OTT पर आने का इंतजार है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉटस्टार
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली में शराब बिक्री के टूटे रिकॉर्ड, 24-31 दिसंबर तक बिकी एक करोड़ से ज्यादा बोतलें दिल्ली
    महिंद्रा थार और BMW 7-सीरीज समेत जनवरी 2023 में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां MG मोटर्स
    2023 में लोकप्रिय रहेंगे ये 5 फैशन ट्रेंड्स, महिलाएं जरूर करें ट्राई फैशन टिप्स
    2023 में होंगी ये बड़ी खगोलीय घटनाएं, सूर्य और चंद्रमा का दिखेगा अद्भुत नजारा अंतरिक्ष

    हॉटस्टार

    'भेड़िया' से 'टॉप गन मैवरिक' तक, इस वीकेंड इन फिल्मों और वेब सीरीज का लें मजा OTT प्लेटफॉर्म
    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान जन्मदिन विशेष
    बेयर ग्रिल्स को दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा विवाद बेयर ग्रिल्स
    इस देश में नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम का पासवर्ड शेयर करने पर हो सकती है जेल नेटफ्लिक्स

    आलिया भट्ट

    फोर्ब्स इंडिया के नए एडिशन शो स्टॉपर में तब्बू और राजामौली समेत ये हस्तियां शामिल मनोज बाजपेयी
    आलिया भट्ट ने कहा- करियर के पीक पर रहते हुए मां बनने का नहीं कोई पछतावा गंगूबाई काठियावाड़ी
    NTR 30: अगले साल रिलीज होगी जूनियर NTR की फिल्म, सामंथा की होगी मुख्य भूमिका! जूनियर NTR
    करण जौहर की बतौर निर्देशक हुई वापसी, रणवीर और आलिया की इस फिल्म को करेंगे डायरेक्ट करण जौहर

    रणबीर कपूर

    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां बॉलीवुड समाचार
    'एनिमल' से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें अनिल कपूर
    रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अपने नए बन रहे घर का जायजा लेने पहुंचे, देखिए वीडियो आलिया भट्ट
    अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता  बॉलीवुड समाचार

    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    IIFA 2023 में 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का छाया जादू, इन फिल्मों को मिला नामांकन गंगूबाई काठियावाड़ी
    'ब्रह्मास्त्र' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, बायकॉट ट्रेंड के बावजूद इन फिल्मों ने की बंपर कमाई गंगूबाई काठियावाड़ी
    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर आलिया भट्ट
    अलविदा 2022: 'पठान' से पहले इस साल इन विवादों की चपेट में रही फिल्म इंडस्ट्री रणवीर सिंह

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023