ब्रैड पिट फिर बनेंगे जेरी लेन, लौट रहा 4,500 करोड़ कमाने वाली 'वर्ल्ड वॉर Z' का सीक्वल
मनोरंजन
ब्रैड पिट लंबे इंतजार के बाद 'वर्ल्ड वॉर Z' के सीक्वल में अपने मशहूर किरदार जेरी लेन के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस बार फिल्म का निर्देशन एडवर्ड बर्गर करेंगे, जो 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट डेनिस केली ने लिखी है। पिट, डेडे गार्डनर और जेरेमी क्लीनर की प्रोडक्शन कंपनी प्लान बी एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। ब्रैड पिट भी इसके निर्माताओं में शामिल हैं। कहानी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।