ब्रैड पिट को लगा बड़ा झटका, अब सबसे छोटे बेटे नॉक्स ने भी नाम से हटाया पिता का सरनेम
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के परिवार के आपसी तनाव अब भी सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सबसे छोटे बेटे नॉक्स को लेकर एक नई बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नॉक्स अब 'जोली-पिट' सरनेम छोड़कर सिर्फ 'जोली' का इस्तेमाल कर रहा है। सिर्फ नॉक्स ही नहीं, उसकी बहन जहारा भी काफी समय से केवल 'जोली' सरनेम का ही इस्तेमाल कर रही है। साल 2016 में ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के अलगाव के कई साल बाद उठाया गया ये कदम दिखाता है कि उनके बीच की दरार अब भी गहरी है।
अलगवा के 10 साल बाद भी नहीं थमा विवाद
इसके अलावा, ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली अब भी अपने पुराने फ्रेंच वाइनरी, चैटओ मिरावल को लेकर एक उलझी हुई कानूनी लड़ाई में फंसे हुए हैं। वोदका ब्रांड स्टोली, जिसने जोली का हिस्सा खरीदा था, का आरोप है कि पिट की टीम ने उन्हें कथित रूसी संबंधों के बारे में एक अनुचित समन भेजा है। हालांकि, पिट के खेमे ने इन आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है। उनका अलगाव हुए लगभग 10 साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता नहीं कि इस मशहूर परिवार के लिए मुश्किलें खत्म हुई हैं।