'पेड्डी' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी इन फिल्मों को चटा रही धूल
क्या है खबर?
राम चरण की स्पोर्ट्स थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं। रिलीज के बाद से पहली बार इसने अब तक का सबसे कम कारोबार किया है। कमाई के आंकड़ों में लगातार गिरावट आनी शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद 'पेड्डी' अन्य रिलीज फिल्मों 'मैं वापस आऊंगा', 'हॉन्टेड 3D', 'गर्वनर' और 'भारत भाग्य विधाता' को जबरदस्त धूल चटा रही है। आइए एक नजर डालते हैं इन सभी फिल्मों के ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।
कमाई
'पेड्डी' की कमाई में भारी गिरावट दर्ज
सैकनिल्क के मुताबिक, राम और जाह्नवी कपूर अभिनीत 'पेड्डी' ने 13वें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह इसका अब तक का सबसे कम कारोबार है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 223.55 कराेड़ रुपये हो गया है। फिल्म अभी भी अपने कथित बजट लगभग 350 करोड़ रुपये वसूलने से काफी दूर है। 'पेड्डी' को टक्कर देने आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने 5वें दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए है। इसका कुल कलेक्शन 8.30 करोड़ रुपये हुआ है।
अन्य फिल्में
'हॉन्टेड 3D', 'गर्वनर' और 'भारत भाग्य विधाता' का हाल
विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' ने 5वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। धीमे-धीमे ही सही, लेकिन इसने 13.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो 'मैं वापस आऊंगा' के मुकाबले ज्यादा है। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गर्वनर' ने 46 लाख रुपये कमाए हैं और इसकी कुल कमाई 4.41 करोड़ रुपये हुई है। वहीं कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने 5वें दिन 65 लाख रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन सिर्फ 5.55 करोड़ रुपये हो पाया है।