LOADING...
'पेड्‌डी' का पलड़ा भारी, 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य...' और 'हॉन्टेड 3D' का कैसा हाल?
'पेड्‌डी' के आगे नई रिलीज फिल्मों का निकला दम

'पेड्‌डी' का पलड़ा भारी, 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य...' और 'हॉन्टेड 3D' का कैसा हाल?

Jun 16, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' कमाई के मामले में इस वक्त सबसे आगे चल रही है। फिल्म विश्व स्तर पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर चुकी है। पिछले हफ्ते रिली हुई कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' कारोबारी दिनों में आते ही लड़खड़ा गई है। कुछ ऐसा ही हाल 'मैं वापस आऊंगा', 'गर्वनर: द साइलेंट सेवियर' और 'हाॅन्टेड 3D' का भी है। आइए जानते हैं कि कारोबारी दिनों में इन चारों फिल्मों का कलेक्शन कहां तक पहुंचा?

कलेक्शन

'पेड्‌डी' का दबदबा बरकरार, कमाई के मामले में निकली सबसे आगे

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे सोमवार यानी, 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। 11वें दिन इसने 9.20 करोड़ रुपये कमाए थे जिसके मुकाबले आंकड़ों में भारी गिरावट आई है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 220.10 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि दुनियाभर में यह 312.81 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। उधर कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' चौथे दिन महज 65 लाख रुपये में सिमट गई। फिल्म का कुल कलेक्शन 4.90 करोड़ रुपये हुआ है।

फिल्में

'पेड्‌डी' के आगे इन फिल्मों का भी बुरा हाल

दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने चौथे दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 6.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर पाई है। मनोज बाजपेयी की 'गर्वनर' ने चौथे दिन 50 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद कलेक्शन 3.95 करोड़ रुपये हुआ है। इसके अलावा, विक्रम भट्‌ट की फिल्म 'हाॅन्टेड 3D' ने चौथे दिन 2.20 करोड़ कमाए, जिसके बाद कुल कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement