NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार पर बोले कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, किए कई खुलासे  
    अगली खबर
    शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार पर बोले कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, किए कई खुलासे  
    बॉस्को मार्टिस ने बताया शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव

    शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार पर बोले कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, किए कई खुलासे  

    लेखन पलक
    Mar 01, 2024
    02:39 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड फिल्मों में गानों का अपना महत्व होता है। इनके बिना फिल्मों अधूरी सी लगती है। कलाकार गानों पर अलग-अलग तरह के डांस कर सबका मनोरंजन करते हैं।

    हाल ही में मशहूर कॉरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए उनके साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

    उन्होंने बताया कि तीनों सितारे अपने काम को लेकर कितने समर्पित हैं।

    आइए जानते हैं क्या कुछ बोले बॉस्को।

    शाहरुख

    टूटे घुटने के साथ शाहरुख ने की 'झूमे जो पठान' की शूटिंग

    सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बॉस्को ने खुलासा किया कि शाहरुख कोरियोग्राफर के सामने आत्मसमर्पण कर देते हैं।

    बॉस्को के मुताबिक,'झूमे जो पठान' की शूटिंग करते वक्त शाहरुख के घुटने पर बुरी तरह से चोट लगी थी और पीठ में भी काफी दर्द था, लेकिन फिर भी अभिनेता ने उनके दिए स्टेप्स किए।

    बॉस्को ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि वह कभी शिकायत नहीं करते। यही वह ऊर्जा और प्रयास है, जो उन्हें सुपरस्टार बनाती है।

    अक्षय

    8 घंटे काम करते हैं अक्षय कुमार

    बॉस्को ने हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' के दौरान अक्षय के साथ अपने काम करने के अनुभव के बारे में बताया।

    उन्होंने कहा, "अक्षय के साथ काम करना सुखद है। जब आप उनके साथ काम करते हैं तो वह बेहतरीन सुझाव देते हैं। कभी-कभार मैं उनकी बात सुनता हूं, कभी-कभार मैं नहीं सुनता।"

    बॉस्को ने बताया कि अक्षय सिर्फ और सिर्फ 8 घंटे काम करते हैं, लेकिन उन 8 घंटों के दौरान वह कभी सेट से नहीं जाते।

    फौलाद

    "फौलाद हैं अक्षय कुमार"- बॉस्को

    बॉस्को ने काम के प्रति अक्षय के समर्पण के बारे में बात करते हुए बताया कि अभिनेता को जॉर्डन में शूटिंग के वक्त 101-102 बुखार था।

    हालांकि, वह फिर भी डांस करते रहे। बुखार से पीड़ित होने के बाद भी महज 4 डिग्री तापमान में अक्षय ने बिना ब्रेक लिए एक के बाद एक 4 गाने शूट किए।

    बोस्को ने अक्षय की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक फौलादी आदमी बताया।

    सलमान

    शाहरुख की तरह समर्पित हैं सलमान 

    बॉस्को के मुताबिक जब मेहनत और समर्पण की बात आती है तो सलमान, शाहरुख से अलग नहीं हैं।

    बॉस्को ने 'पार्टनर' का किस्सा याद कर कहा कि वह चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग कर रहे थे। 15 टेक के बाद जब उन्होंने सलमान को ठीक है कहा तो अभिनेता जानते थे कि वह संतुष्ट नहीं है।

    सलमान ने उन्हें कहा, "जब तक तुम्हें नहीं लगता] तब तक ठीक है मत कहना, भले ही इसके लिए 100 टेक करने पड़े, मैं करूंगा।"

    जानकारी

    कौन हैं बॉस्को मार्टिस?

    बॉस्को एक भारतीय कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने अपने जोड़ीदार सीजर गोंजाल्विस के साथ मिलकर तकरीबन 200 गानों और लगभग 75 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में 'सेनोरिटा' को कोरियोग्राफ करने के लिए 2011 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    सलमान खान
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    शाहरुख खान

    करण जौहर बोले- शाहरुख और सलमान के साथ खत्म हो जाएगा बॉलीवुड में सुपरस्टार का युग करण जौहर
    तापसी पन्नू रिश्ते पर बोलीं- मैं 10 सालों से उनके साथ हूं और बहुत खुश हूं तापसी पन्नू
    शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' ने दिखाया कमाल, अंतरराष्ट्रीय स्टंट पुरस्कारों के लिए मिला नामांकन  जवान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की 'डंकी' की कमाई जारी, 29वें दिन कुछ ऐसा रहा हाल  डंकी फिल्म

    सलमान खान

    'बिग बॉस 17': निर्माताओं ने अनुराग डोभाल को दिखाया घर से बाहर का रास्ता, देखिए प्रोमो बिग बॉस 17
    ऋतिक रोशन से सलमान खान तक, क्या आप जानते हैं अपने पसंदीदा सितारों की पहली कमाई? आमिर खान
    सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी अब फिर जमेगी, 'बब्बर शेर' के लिए मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    'द बुल' की तैयारियों में जुटे सलमान खान, रोजाना ले रहे हैं 3.5 घंटे की ट्रेनिंग  करण जौहर

    अक्षय कुमार

    मालदीव विवाद पर वीर दास ने पकड़ी अलग राह, उड़ाई बॉलीवुड सितारों की खिल्ली मालदीव
    मुश्ताक खान की 'वेलकम' की फीस थी अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम, किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट और कृति सैनन से मिली तारीफ से गदगद अनन्या पांडे, किया ये खुलासा अनन्या पांडे
    अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर कब होगा रिलीज? सामने आई तारीख  टाइगर श्रॉफ

    बॉलीवुड समाचार

    'आर्टिकल 370' को प्रोपागैंडा कहने वालों को प्रियामणि ने दिया जवाब, बताया क्यों बनाई फिल्म यामी गौतम
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रंगभेद के खिलाफ उठाई आवाज, कहा- यहां निश्चित रंग को मानते हैं अच्छा  नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    सिद्धू मूसेवाला के परिवार में आएगा नन्हा मेहमान, गायक की मां जल्द देंगी बच्चे को जन्म सिद्धू मूसेवाला
    'दम लगा के हइशा' को 9 साल पूरे, भूमि पेडनेकर ने जताया दर्शकों का आभार भूमि पेडनेकर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025