बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' ने 17वें दिन काटा गदर, 'मर्दानी 3' को भी मिली बढ़त
क्या है खबर?
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। 1997 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद सीक्वल भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में आकर इसने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरी ओर, रानी मुखर्जी की क्राइम-ड्राइम 'मर्दानी 3' भी वीकेंड पर अपना दम दिखाने में कामयाब रही है। जानिए दोनों फिल्मों की ताजा कमाई के आंकड़े।
कमाई
'बॉर्डर 2' ने 17वें दिन किया शानदार कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने गिरती कमाई के बाद तीसरे हफ्ते के वीकेंड में शानदार बढ़त हासिल की है। इसने 17वें 6.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने 16वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जिसके बाद कुल कारोबार 309.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। साल 2026 में 300 कराेड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह पहली फिल्म बन गई है जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं।
फिल्म
जानिए 'मर्दानी 3' का कलेक्शन
शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में लौंटी रानी भी 'मर्दानी 3' के जरिए वीकेंड पर दम दिखाने में कामयाब रहीं। फिल्म ने 10वें दिन 4 करोड़ कमाए हैं, जबकि 9वें दिन (शनिवार) को कमाई 3.5 करोड़ रही थी। फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 35.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दूसरी ओर, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' ने तीसरे दिन 1 करोड़ कमाए जिसके बाद इसकी कुल 2.50 करोड़ रुपये हुई है।