LOADING...
'बॉर्डर 2' की बंपर कमाई भी नहीं तोड़ पाई सनी देओल की इस फिल्म का रिकॉर्ड
'बॉर्डर 2' नहीं तोड़ पाई सनी देओल की इस फिल्म का रिकॉर्ड

'बॉर्डर 2' की बंपर कमाई भी नहीं तोड़ पाई सनी देओल की इस फिल्म का रिकॉर्ड

Feb 11, 2026
09:41 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की कल्ट फिल्म 'बॉर्डर' (1997) का सीक्वल 'बॉर्डर 2' इस वक्त सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन कर रहा है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने कमाई के मामले में 2026 में रिलीज सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया और 300 करोड़ के क्लब में जगह बनाई, लेकिन सनी अपनी ही एक फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। आइए जानते हैं ताजा कमाई।

कमाई

'बॉर्डर 2' ने 19वें दिन फिर दिखाया दम

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने तीसरे हफ्ते में 19वें दिन 2.84 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह कमाई फिल्म के 18वें दिन के आंकड़े 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 314.59 करोड़ हो गई है। हालांकि, 'बॉर्डर 2' सनी की पिछली फिल्म 'गदर 2' से पीछे चल रहे हैं, क्योंकि उसने भारत में ओवरऑल 525 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, 'बॉर्डर 2' इस मामले में अभी काफी पीछे है।

फिल्में

अन्य फिल्मों का हाल देखिए

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी को रिलीज हुई थी, लेकिन 'बॉर्डर 2' के आगे इसका जोर नहीं चला। इसने 12वें दिन 2.02 करोड़ कमाए हैं जो बेशक 11वें दिन की कमाई 1.2 करोड़ के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन टोटल कमाई के मामले में इसने अब तक सिर्फ 39.14 करोड़ रुपये जुटाए हैं। उधर संजय मिश्रा की 'वश 2' का हाल बेहद बुरा है। छठे दिन 1 लाख कमाने के बाद यह कुल 3 करोड़ कमा सकी है।

Advertisement