NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बोनी कपूर ने सालों बाद किया खुलासा, बताया श्रीदेवी की मौत का सच
    अगली खबर
    बोनी कपूर ने सालों बाद किया खुलासा, बताया श्रीदेवी की मौत का सच
    बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत पर तोड़ी चुप्पी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@boney.kapoor)

    बोनी कपूर ने सालों बाद किया खुलासा, बताया श्रीदेवी की मौत का सच

    लेखन मेघा
    Oct 02, 2023
    07:32 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी अपने शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाती थीं। अभिनेत्री आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए वह अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा रहेंगी।

    2018 में अचानक ही अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और अब सालों बाद बोनी कपूर ने उनकी मौत के बारे में खुलकर बात की है।

    उन्होंने बताया कि अभिनेत्री की मौत एक दुर्घटना थी और वह इससे पहले डाइट पर थीं।

    कारण

    इस वजह से अब तक चुप थे बोनी

    द न्यू इंडियन के साथ बातचीत के दौरान बोनी ने अपनी चुप्पी का कारण बताया।

    उन्होंने कहा, "यह एक प्राकृतिक मौत नहीं थी, बल्कि आकस्मिक मौत थी। मैंने इसके बारे में न बोलने का फैसला किया था, क्योंकि पूछताछ के दौरान मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी।"

    निर्माता ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कहा था कि भारतीय मीडिया के दबाव के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा था।

    विस्तार

    बोनी को करना पड़ा कई टेस्ट का सामना

    बोनी ने बताया कि अधिकारी समझ गए थे कि यहां किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।

    उन्हें लाई डिटेक्टर सहित कई टेस्ट का सामना करना पड़ा, जिसके बाद साबित हुआ कि मौत एक दुर्घटना थी।

    बोनी कहते हैं कि उन्हें अभिनेत्री के जाने का बहुत दुख था, लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ, वो और भी बुरा था।

    मालूम हो कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की दुबई में होटल के बाथटब में डूबने से मौत हुई थी।

    बयान

    डाइट पर रहने से अक्सर बेहोश हो जाती थीं अभिनेत्री

    बोनी ने बताया कि श्रीदेवी इस घटना के होने से पहली डाइट पर थीं।

    उन्होंने कहा, "वह अक्सर भूखी रहती थीं, क्योंकि वह स्क्रीन पर अच्छा दिखना चाहती थीं। शादी के बाद कई मौकों पर वह अचानक बेहोश हो जाती थीं और डॉक्टर ने उन्हें BP की समस्या बताई थी।"

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता नागार्जुन ने बोनी को बताया था कि उनके साथ शूटिंग के दौरान श्रीदेवी बाथरूम में बेहोश हो गई थीं और उनका दांत टूट गया था।

    बयान

    शादी के बाद बोनी को पता चली थी श्रीदेवी की आदत

    बोनी ने बताया कि शादी के बाद उन्हें अभिनेत्री के नमक न खाने और डाइट करने के बारे में पता चला था। वह अपने डॉक्टर से उनके खाने में कुछ नमक शामिल करने के लिए कहते थे।

    उन्होंने बताया कि रात में भी श्रीदेवी बिना नमक का खाना ही खाती थीं।

    उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से श्रीदेवी ने कभी अपनी इस तरह की डाइट को गंभीरता से नहीं लिया और यही उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बोनी ने 1983 में मोना कपूर से शादी की थी, लेकिन 1996 में दोनों अलग हो गए। दोनों के 2 बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। 1996 में ही बोनी ने श्रीदेवी से रचाई थी। इनकी 2 बेटियां, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीदेवी
    बोनी कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    श्रीदेवी

    पाकिस्तानी शो में उड़ाया गया इरफान और श्रीदेवी के निधन का मजाक, अब मांगी माफी पाकिस्तान समाचार
    Mother's Day Special: मां के साथ देखें ये फिल्में, लॉकडाउन में भी खास बनाएं ये दिन बॉलीवुड समाचार
    सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    लाखों दिलों पर राज करने वालीं इन बॉलीवुड हसीनाओं ने तलाकशुदा से रचाई शादी बॉलीवुड समाचार

    बोनी कपूर

    इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह श्रीदेवी
    शूटिंग के दौरान प्यार में पड़े ये निर्माता-निर्देशक और बॉलीवुड अभिनेत्रियां, फिर की शादी श्रीदेवी
    सीधा टीवी पर रिलीज हो रही है जेनेलिया की यह फिल्म, कपिल शर्मा भी आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    मलयालम फिल्म 'हेलेन' के रीमेक में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, ऐसी होगी कहानी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, साझा की अनदेखी तस्वीरें  आलिया भट्ट
    'फुकरे 3' से 'द वैक्सीन वॉर' तक, इस हफ्ते इन फिल्मों और सीरीज का लें मजा आगामी फिल्में
    'द वैक्सीन वॉर' रिव्यू: विषय जोरदार, सितारों का अभिनय भी शानदार; फिर भी चूके विवेक अग्निहोत्री फिल्म रिव्यू
    मौनी रॉय हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानिए उनका कार कलेक्शन  मौनी रॉय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025