Loading...
अंशुला के लिए पिता बोनी कपूर ने लिखा भावुक पोस्ट, शादी समारोह की दिखाई झलकियां 
पिता बोनी कपूर पर प्यार लुटाती दिखीं अंशुला

अंशुला के लिए पिता बोनी कपूर ने लिखा भावुक पोस्ट, शादी समारोह की दिखाई झलकियां 

Jul 14, 2026
02:04 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी रोहन ठक्कर के साथ हो चुकी है। दोनों ने 6 जुलाई को परिवार व करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी रचाई और अगले दिन भव्य रिसेप्शन रखा। बेटी की शादी के बाद, बोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट के जरिए उन्होंने बेटी के रिसेप्शन में शामिल हुए फिल्मी सितारों की झलकियां भी फैंस के साथ साझा की हैं।

पोस्ट

बेटी के लिए बोनी ने लिखा खूबसूरत संदेश

उन्होंने अंशुला की शादी व रिसेप्शन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं और कैप्शन दिया, 'मेरी प्रतिभाशाली बेटी अंशुला की रोहन से शादी देखना एक ऐसी यादगार घटना है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।'

सामने आई तस्वीरों में कपूर परिवार के अलावा, आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए।

अन्य मेहमानों में माधुरी दीक्षित व श्रीराम नेने, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, हेमा मालिनी, जावेद जाफरी, सोनू निगम और बॉबी देओल समेत कई सितारे भी शामिल हुए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENT