Page Loader
श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर, बेटी खुशी निभाएंगी मुख्य भूमिका 
'मॉम 2' में नजर आएंगी खुशी कपूर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@khushikapoor)

श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर, बेटी खुशी निभाएंगी मुख्य भूमिका 

Mar 10, 2025
02:24 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर अब तक 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'सिर्फ तुम', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'नो एंट्री' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। पिछली बार वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'मैदान' लेकर आए थे और अब बोनी अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म खुशी की मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' का सीक्वल होगा।

मुहर

अपने मां के नक्शेकदम पर चल रहीं खुशी कपूर- बोनी 

बोनी साल 2017 में आई फिल्म 'मॉम' का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं और इसमें खुशी मुख्य भूमिका निभाएंगी। IIFA अवॉर्ड्स 2025 में बोनी ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मैंने खुशी की 'आर्चीज' से लेकर 'लवयापा' और 'नादानियां' सभी फिल्में देखी हैं। मैं खुशी के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहा हूं। यह फिल्म 'मॉम 2' भी हो सकती है। खुशी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही हैं।"

मॉम

नेटफ्लिक्स पर देखें 'मॉम'

2017 में आई फिल्म 'मॉम' श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया था और इसके निर्माता बोनी कपूर थे। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए श्रीदेवी को मर्णोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म में सजल अली, अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अदनान सिद्दीकी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर 'मॉम' ने 175.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।