Loading...
अमिताभ बच्चन को फिर मिली धमकी, 'जलसा' समेत 4 जगहों को बम से उड़ाने की चेतावनी
अमिताभ बच्चन के घर से बॉम्बे हाईकोर्ट तक को धमकी

अमिताभ बच्चन को फिर मिली धमकी, 'जलसा' समेत 4 जगहों को बम से उड़ाने की चेतावनी

Nov 06, 2026
02:54 pm

क्या है खबर?

मुंबई में शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट, महालक्ष्मी रेसकोर्स, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और तीनों जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। हालांकि, पुलिस की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस अब फर्जी ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

जांच

पुलिस तलाश रही ईमेल भेजने वाले का सुराग

पुलिस फिलहाल धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का सुराग लगाने में जुटी है।

इससे पहले सोमवार, 2 नवंबर को भी महाराष्ट्र की कई जिला और सत्र अदालतों को परिसर में बम धमाके की ईमेल से धमकियां मिली थीं।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते (BDDS) और पुलिस टीमों ने तुरंत सभी जगहों पर तलाशी ली। हालांकि, गहन जांच के बाद पुलिस को किसी भी जगह कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

चेतावनी

अमिताभ को 15 दिन में दूसरी बार बम की धमकी

बॉम्बे हाई कोर्ट को मिले एक धमकी भरे ईमेल के बाद मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ईमेल में अमिताभ के बंगले 'जलसा', बॉम्बे हाई कोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और वर्ली रेसकोर्स को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

अमिताभ को निशाना बनाकर दी गई ये दूसरी धमकी है। इससे पहले 22 अक्टूबर को मुंबई के ही एक स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसमें दिग्गज अभिनेता का नाम भी शामिल था।

ADVERTISEMENT

खतरा

कांच की ढाल के पीछे अपने प्रशंसकाें से मिले थे अमिताभ

धमकियों के बीच अमिताभ ने अपने बंगले 'जलसा' के बाहर पहली बार बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड के पीछे खड़े होकर प्रशंसकों का अभिवादन किया।

इस घटना के बाद 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग और तुषार कपूर तथा आयुष्मान खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां बेहद अलर्ट पर हैं।

ADVERTISEMENT