LOADING...
'धुरंधर' स्क्रिप्ट मामला: आदित्य धर को राहत, कोर्ट ने संतोष कुमार के आरोप पर लगाई रोक
'धुरंधर' स्क्रिप्ट चोरी मामले में आदित्य धर को राहत

'धुरंधर' स्क्रिप्ट मामला: आदित्य धर को राहत, कोर्ट ने संतोष कुमार के आरोप पर लगाई रोक

Apr 08, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धरंधर' और 'धुरंधर 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। कुछ दिन पहले फिल्म निर्माता संतोष कुमार ने फिल्म पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाते हुए हलचल मचा दी। हालांकि, निर्देशक आदित्य धर ने इन आरोपों को मानहानिकारक बताते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। 8 अप्रैल को कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया और कुमार को धर पर लगाए गए स्क्रिप्ट चोरी के आरोप को दोहराने से रोक दिया है।

सुनवाई

16 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

'धुरंधर' निर्देशक ने याचिका दायर कर दावा किया था कि कुमार द्वारा बार-बार लगाए गए आरोप मानहानिकारक हैं। जस्टिस आरिफ डॉक्टर ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि धर ने प्रथम दृष्टया राहत प्रदान करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश किए हैं। कोर्ट ने कहा, "अगली सुनवाई तक, संतोष कुमार को आदित्य धर द्वारा दायर मुकदमे में उल्लिखित शब्दों और टिप्पणियों और इसी तरह के अन्य सभी आरोपों को दोहराने से रोका जाएगा। अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।"

मामला

जानिए संतोष कुमार ने क्या लगाए थे आरोप

'धुरंधर 2' की रिलीज (19 मार्च) के बाद, संतोष कुमार ने आरोप लगाया था कि यह फिल्म उनकी पंजीकृत स्क्रिप्ट 'डी साहब' से कॉपी की गई है। उन्होंने कहा था कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। उधर आदित्य धर ने आरोपों को खारिज करते हुए कुमार को नोटिस जारी किया था और उनसे आगे कोई आरोप न लगाने का अनुरोध किया था। जब धर को कुमार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला, तब उन्होंने कोर्ट का रुख किया था।

Advertisement