अगस्त 2026 में रिलीज होंगी कई बॉलीवुड फिल्में, देखें सूची
इस बार अगस्त में बॉलीवुड फिल्मों की झड़ी लगने वाली है। दरअसल महीने की शुरुआत 7 अगस्त को राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' से होगी।
आजादी के जश्न के साथ 14 अगस्त को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बटंवारा 1947' भी सिनेमाघरों में आ रही हैं। अगस्त का महीना 26 तारीख को यश की 'टॉक्सिक' के साथ खत्म होगा।
वहीं, 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की 'ईथा' और कॉमेडी सीक्वल 'खोस्ला का घोसला 2' भी रिलीज के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड फिल्मों की कास्ट और क्रिएटर्स की जानकारी
इमरान 'आवारापन 2' में एक बार फिर शिवम के किरदार में दिखेंगे। उनके साथ दिशा पटानी भी नजर आएंगी। फिल्म का संगीत अमाल मल्लिक ने तैयार किया है।
राजकुमार संतोषी ने 'बटवारा 1947' को निर्देशित किया है, जिसमें सनी और शबाना आजमी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म बंटवारे के दौर की कहानी है और मशहूर उर्दू नाटक 'जिस लाहौर नै वेख्या ओ जमेई नै' से प्रेरित है।
महीने के आखिर में श्रद्धा की 'ईथा' भी आएगी। यह फिल्म 'तमाशा' कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। इसी के साथ अनुपम खेर भी 'खोसला का घोसला 2' से लौट रहे हैं।
अगर आपको अलग-अलग तरह की फिल्में पसंद हैं, तो इस महीने सिनेमाघरों में आपके लिए कुछ खास जरूर है।