बॉलीवुड के इन सितारों के हाथ 2024 की बाजी, अक्षय कुमार की 6 फिल्में कतार में
क्या है खबर?
साल 2023 बॉलीवुड के लिए पैसों की बरसात लेकर आया। शाहरुख खान ने 'पठान' के साथ धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद 'गदर' 2 से 'एनिमल' तक ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की।
अब 2024 में भी कई सितारों के कंधे पर जिम्मेदारी है। ऋतिक रोशन की 'फाइटर' ने शुरुआत कर दी है, जिसे एक्स पर लोग धुआंदार बता रहे हैं।
आइए जानते है इस साल बॉक्स ऑफिस पर किसका कब्जा रहने वाला है।
#1
ऋतिक रोशन
ऋतिक की फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक्स पर लोग फिल्म की भर-भरके तारीफ कर रहे हैं।
ऋतिक की इस फिल्म पर 250 करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं। फिल्म को मिल रहीं समीक्षाओं से भी लगता है कि ऋतिक साल की धमाकेदार शुरुआत करने वाले हैं।
इस साल उनकी बडे़ बजट की दूसरी फिल्म 'वॉर 2' भी सिनेमाघरों में आएगी, जिसका बजट 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।
#3
अजय देवगन
अजय देवगन की इस साल़ 5 फिल्में रिलीज होंगी। वह साल की शुरुआत फिल्म 'शैतान' से करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका और अभिनेता आर माधवन नजर आएंगे। यह 8 मार्च काे सिनेमाघरों में आएगी।
उधर उनकी फिल्म 'मैदान' ईद, 2024 यानी अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली है।
तब्बू के साथ वह फिल्म 'औरों में कहां दम था' लेकर आ रहे हैं।
इसके अलावा उनकी 'सिंघम अगेन' और 'रेड 2' कतार में हैं।
#2
अक्षय कुमार
हर बार की तरह इस साल भी अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां 2' अक्षय की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे।
'वेलकम 2 द जंगल' से अक्षय एक बार फिर दर्शकों को लोटपोट करने वाले हैं। इसके अलावा 'जॉली LLB 3' और 'हेरा फेरी 3' भी अक्षय के खाते से जुड़ी हैं।
'सोरारई पोटरु' का रीमेक और 'स्काई फोर्स' भी उनके पास है।
#4
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन को पिछली बार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था और उनकी यह फिल्म हिट हुई थी। इस साल उनकी 'भूल भुलैया 3' आने वाली है। चर्चा है कि यह लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
इसके अलावा 'चंदू चैंपियन' कार्तिक की आने वाली बड़ी फिल्मों में शुमार है, इसके जरिए कार्तिक, चंदू बनकर एक असल खिलाड़ी की दिलचस्प कहानी दर्शकाें के बीच पेश करेंगे। उनकी यह फिल्म 14 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।
जानकारी
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' पर निर्माताओं ने 600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 9 मई, 2024 को यह फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा अमिताभ 'द उमेश क्रॉनिकल्स' और 'बटरफ्लाई' में भी अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं।