बड़े पर्दे पर रहे फीके, लेकिन OTT पर छा गए ये 5 बॉलीवुड सितारे
क्या है खबर?
फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाले कई कलाकारों को वह पहचान नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। हालांकि, OTT प्लेटफॉर्म और वेब सीरीज ने उनकी किस्मत बदल दी। दमदार कहानियों और मजबूत किरदारों के जरिए इन अभिनेताओं ने अपनी अभिनय क्षमता साबित की और दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। आज ये सितारे OTT की दुनिया में राज कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में, जिन्हें असली लोकप्रियता वेब सीरीज से मिली।
#1 & #2
मनोज बाजपेयी और बॉबी देओल
मनोज बाजपेयी ने 1994 में आई फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन OTT सीरीज 'द फैमिली मैन' ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। बॉबी देओल ने 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जो उन्हें OTT सीरीज 'आश्रम' में निराला बाबा की भूमिका से मिली।
#3 #4 & #5
संजय कपूर, पंकज त्रिपाठी और जिमी शेरगिल
संजय कपूर ने फिल्म 'प्रेम' से डेब्यू किया था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें वेब सीरीज 'द फेम गेम', 'द गॉन गेम' और 'अब होगा हिसाब' जैसी सीरीज से जमकर सरहाना मिली। पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में फिल्म 'रन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन OTT सीरीज 'मिर्जापुर' और 'सेक्रेड गेम्स' ने उन्हें असली पहचान बना ली। जिमी शेरगिल को भी लोग OTT की दुनिया में खूब पसंद किया जाता है।