Loading...
अमिताभ बच्चन से राजपाल यादव तक, दिवालियापन के दौर से गुजरे बॉलीवुड के ये सितारे
...जब अर्श से फर्श तक पहुंच गए थे ये बॉलीवुड कलाकार

अमिताभ बच्चन से राजपाल यादव तक, दिवालियापन के दौर से गुजरे बॉलीवुड के ये सितारे

Aug 08, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे कई ऐसे सितारों के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी का बेहद कठिन दौर देखा है। असंख्य हिट फिल्में देने और अपार लोकप्रियता हासिल करने के बाद भी, कुछ कलाकारों को दिवालिया होने जैसी गंभीर परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। अमिताभ बच्चन से लेकर राजपाल यादव तक, सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों ने आर्थिक संकट का सामना किया है। आइए जानें उन मशहूर सितारों के बारे में, जिन्होंने अपनी जिंदगी में तंगहाली का दर्द झेला।

#1 & #2

राजपाल यादव और मिथुन चक्रवर्ती

राजपाल बतौर निर्देशक फिल्म 'अता पता लापता' करना चाहते थे। ऐसे में भारी लोन लेने के बाद बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस मामले में उन्हें जेल तक जाना पड़ा था।

मिथुन चक्रवर्ती ने ऊटी में अपना एक लग्जरी होटल खोला था। हालांकि, ये बहुत घाटे वाला साबित हुआ। ऐसे में उन्हें भारी आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीवी शो और फिल्मों में वापसी करके मिथुन ने फिर से सफलता हासिल की।

#3 & #4

गोविंदा और अमिताभ बच्चन

गोविंदा को खुद बनाई गई फिल्मों में नुकसान का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया था और पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें संपत्ति बेचनी पड़ी थी।

अमिताभ ने अपनी एंटरटेनमेंट कंपनी, 'अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड' खोली थी। कंपनी डूबने के बाद उनके ऊपर 90 करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया था, जिसके चलते उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ को निजी जिम्मेदारियों और असफल कमर्शियल कोशिशों के कारण काफी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सलमान ने उन्हें कर्ज चुकाने में मदद की और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हें काम के प्रस्ताव भी दिए थे।

ADVERTISEMENT