Loading...
पान मसाला का विज्ञापन कर बुरे फंसे ये बॉलीवुड सितारे, जमकर हुई आलोचना
पान मसाला का विज्ञापन करना इन बॉलीवुड सितारों को पड़ा भारी

पान मसाला का विज्ञापन कर बुरे फंसे ये बॉलीवुड सितारे, जमकर हुई आलोचना

Aug 19, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक कई सितारे विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र FDA ने सवाल उठाया है कि क्या ऐसे विज्ञापन अप्रत्यक्ष रूप से पान मसाला ब्रांड का प्रचार करते हैं। हालांकि, सितारों का सहयोग बॉलीवुड-विज्ञापन जगत का अहम हिस्सा हैं, लेकिन पान मसाला से जुड़े विज्ञापन अक्सर विवादों में रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में, जिन्हें इस वजह से आलोचना झेलनी पड़ी।

#1 & #2

अमिताभ बच्चन और सलमान खान

अमिताभ बच्चन 'कमला पसंद' का चेहरा बने थे। उनके इस जुड़ाव की जमकर आलोचना हुई। इसके बाद बच्चन ने घोषणा की कि वे इस ब्रांड के साथ अपना जुड़ाव खत्म कर रहे हैं और फिर उन्होंने अपनी फीस भी लौटा दी।

सलमान खान राजश्री पान मसाला के विज्ञापनों में नजर आए हैं। फिर राजश्री पान मसाला का प्रचार करने के कारण अभिनेता को राजस्थान के कोटा में कंज्यूमर कोर्ट में एक मुकदमे का भी सामना करना पड़ा था।

#3 & #4

सैफ अली खान और अजय देवगन

सैफ अली खान कई बार पान बहार के विज्ञापन में दिख चुके हैं। उनके इस विज्ञापन में शामिल होने पर उनकी खूब आलोचना हुई, क्योंकि मशहूर हस्तियों द्वारा ऐसे उत्पादों के प्रचार को लेकर बहस बढ़ गई थी।

उधर अजय देवगन लंबे समय से विमल के 'जुबान केसरी' अभियान का चेहरा रहे। इलायची विज्ञापनों में काम करने को वह अपनी निजी पसंद बता चुके हैं। 2026 में महाराष्ट्र FDA के नोटिस के बाद उनका विमल से जुड़ाव चर्चा में है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

अक्षय कुमार

2022 में शाहरुख-अजय के साथ विमल के विज्ञापन में नजर आने पर अक्षय कुमार की जमकर आलोचना हुई थी। फैंस ने उनके पुराने बयान का हवाला दिया। विवाद के बाद अक्षय ने माफी मांगी और विज्ञापन से मिली कमाई को दान करने का फैसला किया।

ADVERTISEMENT