Loading...
बॉलीवुड के इन चर्चित सीक्वल ने पुरानी यादों से कराया रूबरू, दर्शक भी हुए दीवाने
बॉलीवुड की चर्चित सीक्वल फिल्में

बॉलीवुड के इन चर्चित सीक्वल ने पुरानी यादों से कराया रूबरू, दर्शक भी हुए दीवाने

Aug 21, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के चर्चे इस वक्त ज्यादातर लोगों की जुबान पर हैं। विशेष भट्‌ट द्वारा निर्मित यह एक सीक्वल फिल्म है, जिसका पहला भाग 'आवारापन' 2007 में रिलीज हुआ था। 19 साल बाद अभिनेता को सीक्वल में 'शिवम पंडित' के रूप में देखकर दर्शक खुश भी हैं और भावुक भी हो रहे हैं। चलिए देखते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सीक्वल, जिन्होंने सालों बाद रिलीज होकर लोगों की पुरानी यादों को बिल्कुल तरोताजा कर दिया।

#1 & #2

'गदर 2' और 'भूल भुलैया 2'

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी।

22 साल बाद जब अभिनेता अपने यादगार किरदार 'तारा सिंह' के रूप में 'गदर 2' के साथ लौटे, जो दर्शकों के लिए यह पल किसी त्योहार से कम नहीं था।

इसी तरह, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' 2007 में आई थी। जब कार्तिक आर्यन 2022 में 'भूल भुलैया 2' लेकर आए, तो लोगाें की पुरानी यादें, खासतौर पर 'मंजुलिका' फिर जहन में उभर आई।

#3 & #4

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'दृश्यम 2' 

आर माधवन और कंगना रनौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015) की शुरुआत ही पहली किस्त के अंत से हुई थी, जो 2011 में आई। दोनों ने अपने-अपने किरदारों से कहानी को आगे बढ़ाया था।

2015 में आई 'दृश्यम' की सफलता के बाद, अजय देवगन 2022 में इसका सीक्वल लेकर आए थे।

इसके साथ उन्होंने "2 अक्टूबर को पणजी गए थे, सत्संग सुना था और 3 अक्टूबर को वापस आए थे।" की यादों को फिर ताजा कर दिया था।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'कृष' और 'डॉन 2'

ऋतिक रोशन की 'कोई मिल गया' (2003) लोगों के लिए सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन था। जब 3 साल बाद अभिनेता कहानी का भविष्य लेकर लौटे, तो दर्शक भी रोहित मेहरा की अजीब आवाज और 'जादू' की यादों में खो गए।

अमिताभ बच्चन की 'डॉन' (1978) को नई युवा पीढ़ी के सामने लाने का काम शाहरुख खान ने किया। 2006 में आई 'डॉन' में स्टाइलिश खलनायक की भूमिका, एक्शन और अंतरराष्ट्रीय डकैती तत्वों के साथ उन्होंने यादगार अनुभव दिया।

ADVERTISEMENT