बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने उम्र का फासला भूल किया अभिनेत्रियों के साथ रोमांस
क्या है खबर?
बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसी जोड़ियां देखने को मिली हैं, जिनके बीच उम्र का फासला बहुत रहा है और अक्सर वो फिल्में इसी वजह से चर्चा में रही हैं। कई दफा ऐसी जोड़ियां रुपहले पर्दे पर आ चुकी हैं, जिन्हें देख शायद आपको भी हैरानी हुई होगी।
आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेताओं से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने खुद से आधी उम्र की हीरोइन के साथ इश्क फरमाया और जमकर सुर्खियां बटोरीं।
#1
अमिताभ बच्चन
शुरुआत करते हैं अमिताभ बच्चन से, जो 'निशब्द' में खुद से 44 साल छोटी दिवंगत अभिनेत्री जिया खान संग रोमांस करते नजर आए थे। खुद से 28 साल छोटी तब्बू के साथ उन्हें 'चीनी कम' में देखा गया था। हालांकि, स्क्रिप्ट की मांग ही ऐसी थी।
इसके अलावा वह फिल्म 'लाल बादशाह' में 28 साल छोटी मनीषा कोइराला के साथ थिरकते नजर आए थे। 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी के साथ उनके किसिंग सीन को लेकर भी खूब विवाद हुआ था।
#2
सलमान खान
सलमान खान फिल्म 'लकी : नो टाइम फॉर लव' में खुद से 17 साल छोटीं स्नेहा उल्लाल के साथ नजर आए थे।
'दबंग' में खुद से 22 साल छोटी सोनाक्षी सिन्हा, 'वांटेड' में 21 साल छोटी आयशा टाकिया और 'राधे' में 27 साल छोटी दिशा पाटनी के साथ काम किया था।
उधर 'दबंग 3' में सलमान अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी और अभिनेत्री सई मांजरेकर के साथ इश्क फरमाते नजर आए थे, जिनसे वह 33 साल बड़े हैं।
#3 और #4
अजय देवगन और शाहरुख खान
फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन अभिनेत्री एरिका कार के साथ दिखाई दिए थे, जिनसे वह 20 साल बड़े हैं। 'दे दे प्यार दे' में 22 साल छोटी रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते दिखे थे।
उधर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान की जोड़ीदार अनुष्का शर्मा थीं, जिनके बीच 22 साल का फासला था। 'ओम शांति ओम' में वह दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी जमा चुके हैं, जो उनसे 21 साल छोटी हैं।
जानकारी
अक्षय कुमार और पंकज कपूर
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी 'राउडी राठौर' जैसी कई फिल्मों में बन चुकी है। दोनों के बीच 20 साल का अंतर है। फिल्म 'मकबूल' में तब्बू और पंकज कपूर के बीच रोमांस देखने को मिला था। उनके बीच 18 साल का फासला है।