NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'घूमर' से 'कागज' तक, कभी हार न मानने की सीख देती हैं ये बॉलीवुड फिल्में
    अगली खबर
    'घूमर' से 'कागज' तक, कभी हार न मानने की सीख देती हैं ये बॉलीवुड फिल्में
    उम्मीद और प्रेरणा से भरी हैं ये बॉलीवुड फिल्में

    'घूमर' से 'कागज' तक, कभी हार न मानने की सीख देती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 17, 2023
    07:35 am

    क्या है खबर?

    इन दिनों विक्रांत मैसी अपनी फिल्म '12वीं फेल' के लिए सुर्खियों में हैं। फिल्म में विक्रांत ने एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाई है, जो UPSC परीक्षा की तैयारी करने लिए दिल्ली आता है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वह अपने आखिरी प्रयास में परीक्षा पास कर लेता लेता है। यह फिल्म IPS अधिकारी मनोज शर्मा की कहानी है।

    आइए, नजर डालते हैं बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों पर, जो आपको आखिरी प्रयास तक पूरा दमखम लगाने की सीख देती हैं।

    #1

    'मिशन रानीगंज'

    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    फिल्म में अक्षय ने इंजीनियर जसवंत गिल का किरदार निभाया है, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से एक कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। जब हर कोई मान चुका था कि मजदूर मर चुके हैं, जसवंत ने फिर भी अपना बचाव अभियान जारी रखा था।

    यह फिल्म दिसंबर के अंत में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी।

    #2

    'घूमर' 

    आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' अगस्त में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सबकुछ खत्म होने के बाद शून्य से शुरू करने की एक प्रेरक कहानी है।

    फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर नजर आए थे। सैयामी ने फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। उनका किरदार अनीना एक उभरती हुई बैटर है, लेकिन एक हादसे में अपना दायां हाथ खो देती है। इसके बाद वह क्रिकेट में खुद को दोबारा स्थापित करती है।

    फिल्म ZEE5 पर है।

    #3

    'कागज'

    पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'कागज' उनकी बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था।

    फिल्म सरकारी दफ्तरों और उनके कामकाज पर कटाक्ष करती है।

    फिल्म में पंकज ने भारतलाल नाम के शख्स का किरदार निभाया था, जिसे सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया जाता है। इसके बाद खुद को जिंदा साबित करने के लिए वह दर-दर भटकरता रहता है।

    यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #4

    'सूरमा' 

    'सूरमा' दिग्गज हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने उनका किरदार निभाया था।

    संदीप अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे, तभी एक हादसे में उन्हें गोली लग जाती है। इसके बाद वह व्हीलचेयर पर आश्रित हो जाते हैं। खेल में वापसी के जुनून से वह खुद को न सिर्फ दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करते हैं, बल्कि हॉकी के मैदान में भी कमाल दिखाते हैं।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #5

    'कौन प्रवीण तांबे'

    'कौन प्रवीण तांबे' अप्रैल, 2022 में डिज्नी+ हॉटस्टार पर आई थी। फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    यह फिल्म क्रिकेटर प्रवीण तांबे के संघर्षों पर आधारित है, जिन्होंने 41 साल की उम्र में IPL में डेब्यू किया था, जबकि वह 12 साल की उम्र से अपने राज्य या देश के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देख रहे थे।

    बढ़ती उम्र और जिम्मेदारियों के बाद भी वह अपने सपने का पीछा करते रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार
    पंकज त्रिपाठी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बॉलीवुड समाचार

    'टाइगर 3' से पहले इन फिल्मों में भी दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार,  देखिए सूची  सलमान खान
    'टाइगर 3' में दिखी 'वॉर 2' के ऋतिक रोशन की पहली झलक, ऐसा होगा किरदार टाइगर 3
    #NewsBytesExplainer: दोबारा सिनेमाघरों का रुख कर रही हैं पुरानी फिल्में, जानिए क्या है इसका कारण  #NewsBytesExplainer
    इमरान हाशमी की लगातार 15 फिल्में रहीं फ्लॉप, अब 'टाइगर 3' से टूटेगा ये सिलसिला इमरान हाशमी

    अक्षय कुमार

    फिल्म 'मिशन रानीगंज' का नया गाना 'कीमती' जारी, अक्षय कुमार ने परिणीति चोपड़ा संग किया रोमांस  परिणीति चोपड़ा
    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  परिणीति चोपड़ा
    'तेजस' से 'पिप्पा' तक, जल्द आएंगी वायुसेना पर आधारित ये फिल्में बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' को सेंसर बोर्ड ने बताया प्रेरणादायक, फिल्म को दिया 'U/A' सर्टिफिकेट  परिणीति चोपड़ा

    पंकज त्रिपाठी

    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    पंकज त्रिपाठी से कंगना रनौत तक, राजनेताओं के किरदार में दिखने वाले हैं ये कलाकार कंगना रनौत
    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी
    निर्देशक धीरज कुमार की फिल्म 'बिहान' में नजर आएंगे मानव दुर्गा, निभाएंगे अहम भूमिका बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025